Nepal Buddha Boy: नेपाल में बुद्ध का अवतार माने जाने वाले धर्मगुरू गिरफ्तार, नाबालिग साध्वी से रेप का है आरोप
नेपाल में बुद्ध का अवतार माने जाने वाले धर्मगुरु राम बहादुर बोमजन को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। 33 साल के धर्मगुरु पर 15 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप है। नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कहा कि उन्होंने बोमजन को काठमांडू के बाहरी इलाके में एक घर से गिरफ्तार किया।
सीआईबी ने एक बयान में कहा कि बोमजर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह घर की खिड़की से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तारी के दौरान, अधिकारियों ने उनके आवास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट के साथ-साथ 200,000 डॉलर से अधिक की नेपाली और कम से कम 16 देशों की विदेशी मुद्राएं जब्त कीं।

पहली बार बोमजन ने 2005 में पुरी दुनिया का ध्यान खींचा था, जब उसके अनुयायियों ने दावा किया था कि वो बुध के अवतार हैं और वो बिना पानी, भोजन या नींद के 10 महीने से ध्यान कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें देखने के लिए दक्षिण-पूर्वी नेपाल के घने जंगलों में 1 लाख से अधिक लोग पहुंच गए थे। मीडिया ने उन्हें 'बुद्धा ब्वॉय' (Buddha Boy) नाम दिया था।
सीआईबी प्रवक्ता नवाज अधिकारी ने कहा कि बोमजोन को सरलाही जिला अदालत भेजा जाएगा, जिसने उसके लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अधिकारी ने कहा कि बोमजन पर एक नाबालिग के यौन शोषण और उनके कम से कम चार अनुयायियों के लापता होने में संदिग्ध संलिप्तता सहित गंभीर आरोपों में गिरफ्तारी हुई है।
2018 में मामले का खुलासा
बोमजन के खिलाफ आरोप पहली बार 2018 में सामने आए जब एक नन ने उन पर रेप का आरोप लगाया था। नन ने कहा था कि जब वो नाबालिग थी तब उसके साथ आश्रम में बलात्कार किया गया था।
चार्जशीट के मुताबिक 4 अगस्त 2016 की रात बोमजन ने साध्वी को अपने कमरे में बुलाया था और उसके साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। उसने साध्वी को धमकी भी दी थी कि वो इस बारे में किसी को न बताए।
इसके बाद सरलाही जिला न्यायालय द्वारा 6 फरवरी, 2020 को बोमजन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। हालाँकि, अगले दिन पुलिस छापे के दौरान वह भाग गया। बोम्जान को उसके चार शिष्यों के लापता होने के मामले में भी अधिकारियों द्वारा वांछित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications