नेपाल में गलत तरीके से नागरिकता लेने के आरोप में 10 भारतीय गिरफ्तार, उजागर किए मिठाई कारोबारियों के नाम

नेपाल में 10 भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी की गई है। बिहार के रहने वाले इन सभी लोगों पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर नेपाली नागरिकता लेने का आरोप है। सबका नाम उजागर किया गया है।

Nepal arrested 10 Indian citizens, accused of obtaining citizenship certificate by showing fake documents

नेपाल पुलिस ने अवैध तरीके से नेपाली नागरिकता हासिल करने के दावे के साथ 3 महिलाओं समेत 10 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपों के मुताबिक इन भारतीयों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नेपाली नागरिकता हासिल की। यह सारे लोग बिहार के बताए जा रहे हैं और नेपाल में रहकर मिठाई की दुकानें चलाते हैं।

नेपाल में 10 भारतीय नागरिक गिरफ्तार
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल की काठमांडू वैली क्राइम इंवेस्टिगेशन ऑफिस की टीम ने 10 भारतीयों को पकड़ा है। ये सभी बिहार के निवासी बताए गए हैं। डिप्टी सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस रविंद्र रेगमी के मुताबिक इन सभी को शनिवार को काठमांडू के विभिन्न हिस्सों से पकड़ा गया है।

फर्जी कागज के आधार पर नेपाली नागरिकता लेने का आरोप
काठमांडू पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों की पहचान रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उजागर की है। रेगमी ने कहा है कि इन भारतीय नागरिकों ने अलग-अलग तारीखों पर नेपाल के रूपनदेही, बारा और परसा जिला प्रशासनिक कार्यालयों से फर्जी दस्तावेज के आधार पर नेपाली नागरिकता सर्टिफिकेट हासिल किया है।

तीन महीने से चल रही थी जांच- रिपोर्ट
काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वह लंबे समय से नेपाल में रह रहे हैं। उनमें से कुछ तो 2006 से ही रह रहे हैं। वहीं माईरिपब्लिका अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया है कि यह गिरफ्तारियां तीन महीने लंबी चली जांच के बाद की गई है।

सारे लोग मिठाई कारोबार से जुड़े हैं
रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों को अवैध तरीके से नेपाली नागरिकता प्राप्त करने के आरोप में पकड़ा गया है, वह मिठाई बनाने के कारोबार से जुड़े हैं और नेपाल में ही मिठाई की दुकानें चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों के पास से नेपाली सिटीजनशिप सर्टिफिकेट, मतदाता पहचान पत्र, भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड भी जब्त किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें- Mount Everest से क्यों मुंह मोड़ रहे हैं नेपाली शेरपा? बच्चों को बता रहे- 'मुझे कोई भविष्य नहीं दिखता'

Recommended Video

    सीतामढ़ी: इंडो-नेपाल बॉर्डर से एसएसबी ने नाइजीरियन नागरिक सहित तीन नेपाली को किया गिरफ्तार

    सारे पकड़े गए लोगों के नाम उजागर
    बिहार के रहने वाले जिल लोगों की नेपाल में गिरफ्तारी हुई है, उनकी पहचान भारत प्रसाद गुप्ता (55), राहुल गुप्ता (30), ज्ञानमती देवी गुप्ता (50), गोपाल गुप्ता (39), राम सुंदर गुप्ता (44), राम प्रबेश गुप्ता (43), भारत गुप्ता (46), स्नेहलता गुप्ता (42), मिनदेवी गुप्ता (49) और राजेश कुमार गुप्ता (52) के रूप में हुई है। ये सारे लोग काठमांडू घाटी के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+