Turkey-Syria earthquake: जंगल में आग की तरह बढ़ रहे हैं मौत के मामले, 24000 के पार पहुंची मरने वालों की संख्या
अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप की वजह से 24 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अकेले तुर्की में मौत का आंकड़ा 20 हजार के करीब पहुंच गया है।

तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप का प्रभाव लगातार जारी है। इन दोनों देशों में मौत के आंकड़े जंगल में आग की तरह बढ़ रहे हैं। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, सीरिया और तुर्की में इस भीषण तबाही के चलते 24 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, तुर्की और सीरिया में अब तक 24 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और इस भयंकर तबाही में मरने वालं की संख्या में अभी और इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
राहत-बचाव का कार्य है जारी
आपको बता दें कि तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप को 6 दिन गुजर चुके हैं। राहत-बचाव का कार्य अभी भी इन दोनों देशों में तेजी से चलाया जा रहा है। शुक्रवार को तुर्की के कहारनमारस में राहत-बचाव अभियान के दौरान भूकंप के मलबे से बड़ी संख्या में बच्चों को बाहर निकाला गया है। आपको बता दें कि यूरोप के नजदीक बसे पश्चिम एशिया के इन दोनों देशों में इसी सप्ताह 7.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। भूकंप के 100 घंटे बाद मलबे से लोगों के जिंदा मिलने की उम्मीद खत्म हो रही है और ज्यादा लोग मृत ही निकल रहे हैं। तुर्की में ही मरने वालों की संख्या 20 हजार के पास जा पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications