'कश्‍मीर मुद्दे पर टकराये भारत-पाक तो हो सकता है परमाणु युद्ध'

Nawaz Sharif
वॉशिंगटन। भारत-पाक के बीच सबसे विवादित कश्‍मीर मुद्दे पर पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कहा है कि बातचीत के लिये अमेरिका समेत अन्‍य विश्‍व शक्तियों को एकजुट करना चाहिये, जबकि मनमोहन सिंह इस बात का जवाब पहले ही आक्रामक ढंग से दे चुके हैं। भारतीय हालांकि विदेश मंत्री ने उनके इस बयान के तुरंत बाद फिर से दोहराया है कि कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न हिस्‍सा है और इस मामले में किसी तीसरे को शामिल करना उन्‍हें मंजूर नहीं है।

अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर निकले शरीफ ने लंदन में अपने पड़ाव के दौरान कहा कि भारत-पाक दोनों ही परमाणु शक्तियों से संपन्‍न हैं। अगर कश्‍मीर को लेकर कोई टकराव हुआ तो तबाही मच सकती है। इस आशंका को देखते हुए अमेरिका के हस्‍तक्षेप की जरूरत है। पीएमओ ने इस पर कहा कि भारत किसी अन्‍य देश का हस्‍तक्षेप नहीं चाहता। वहीं इस पर भारत की ओर से विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मीडिया के माध्‍यम से जवाब दिया और कहा कि कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न अंग है।

हथियारों की होड़ में उलझे भारत-पाक

शरीफ ने कहा कि जुलाई 1999 में कारगिल युद्ध के समय अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से कहा था कि यदि अमेरिका हस्तक्षेप करे तो कश्मीर मुद्दा सुलझ सकता है। शरीफ ने शनिवार को कहा, "मैंने उनसे कहा कि आप जितना समय मध्य पूर्व में लगाते हैं, उसका 10 फीसदी वक्त ही अगर कश्मीर मुद्दे पर दें तो गुत्थी सुलझ सकती है।" शरीफ के अनुसार, क्लिंटन ने इस मामले पर ध्यान देने को कहा था, लेकिन बाद में स्थितियां बदल गईं।

शरीफ ने कहा कि भारत-पाक पिछले 60 वर्षो से हथियारों की होड़ में उलझे हुए हैं। स्थिति गंभीर होती जा रही है। भारत ने परमाणु बम बनाया, इसलिए हमने भी ऐसा किया। भारत ने मिसाइलें बनाईं, इसलिए हमने भी बनाईं। इसकी कहीं तो सीमा होनी चाहिए। हम सभी को इस बारे में सोचना चाहिए।"

शरीफ इस समय इतनी बेचैनी इसलिये दिखा रहे हैं, क्‍योंकि 29 सितंबर को संयुक्‍त राष्‍ट्र अधिवेशन में मनमोहन सिंह ने साफ कहा था कि कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न हिस्‍सा है। यही नहीं जम्‍मू-कश्‍मीर से लगी सीमा पर बार-बार गोलीबारी की वजह से भी शरीफ चिंतित हैं। खबर है कि न तो सेना इस समय शरीफ की सुन रही है और न ही बॉर्डर ऐक्‍शन टीम, यही कारण है कि स्‍वयं पाकिस्‍तानी सेना आतंक‍वादियों की घुसपैठ कराने में लगी हुई है। इसीलिये शरीफ चाहते हैं कि जल्‍द से जल्‍द कश्‍मीर पर हल निकले।

अमेरिका ने किया इंकार

नवाज शरीफ अमेरिका पहुंचे, तो पाकिस्‍तान के विदेश सचिव सरताज अजीज ने पहले अमेरिकी सचिव जॉन कैरी से मुलाकात की। कैरी कहा कि अमेरिका किसी भी हाल में भारत-पाक के बीच कश्‍मीर मुद्दे को लेकर मध्‍यस्‍थता नहीं करेगा। यह मामला दोनों देशों को खुद ही सुलझाना होगा। शरीफ यहां चार दिन की यात्रा पर आये हैं। वो 23 अक्‍टूबर को बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+