पाकिस्तान से लौटते हुए बोले सिद्धू, सौ गुना ज्यादा मोहब्बत वापस ले जा रहा
Recommended Video

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपत ग्रहण में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद पहुंचे नवजोत सिद्धू ने वहां से वापसी के वक्त कहा कि जितना मोहब्बत पाकिस्तान लाया था, उससे सौ गुना वापस लेकर अपने देश हिन्दुस्तान जा रहा हूं। दो दिन के भीतर पाकिस्तान ने मुझे सूद समेत मोहब्बत वापस की है। उन्होंने कहा कि जनरल बाजवा ने मुझसे गले मिलकर कहा कि वो गुरुनानक के 550वें जन्मोत्सव पर करतारपुर तक के लिए रास्ते खोलने पर विचार कर रहे हैं।

पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि इमरान खान पााकिस्तान की तकदीर बदलेंगे, ये उन्हें उम्मीद है। सिद्धू ने कहा कि इमरान एक सुलझे हुए इंसान हैं और वो जरूर पाकिस्तान को बेहतर रास्त पर ले जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि दोनों देशों में बहुत सी समानताएं हैं, कई नदियां हैं जो लाहौर में भी हैं और अमृतसर में भी। उन्होंने कहा कि दोनों मुल्कों के रिश्ते सुधरेंगे और दोनों ओर की सरकारें बातचीत के जरिए मसलों को सुलझाएं ऐसी उन्हें उम्मीद है।
कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचे थे। इमरान ने सिद्धू को शपथ ग्रहण के लिए इनवाइट किया था। सिद्धू के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव और सुनील गावस्कर को भी न्यौता मिला था लेकिन दोनों ने जाने से इनकार कर दिया। सिद्धू शुक्रवार को अटारी स्थित वाघा बॉर्डर को पार करके पाकिस्तान पहुंचे। पाक पहुंचने पर भी उन्होंने कहा था कि वो राजनेता नहीं एक दोस्त के नाते इमरान के शपथ में आए हैं और दोनों मुल्कों में अमन के हक में हैं।












Click it and Unblock the Notifications