Russia-Ukraine War: रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में फिर यूक्रेन ने किया बड़ा हमला, नौसैनिक जहाज को किया तबाह

यूक्रेन ने क्रीमिया में रूसी नौसेना के युद्धपोत को हमला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक फियोदोसिया बंदरगाह पर एक बड़े रूसी लैंडिंग जहाज को तबाह कर दिया गया है। इस हमले में एक रूसी व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा 2 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। रूस ने इस हमले की पुष्टि की है।

इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि बड़े लैंडिंग जहाज नोवोचेर्कस्क पर गाइडेड मिसाइल से लैस यूक्रेनी विमान ने हमला कर दिया, जिससे जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। क्रीमिया के रूस द्वारा स्थापित गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने टेलीग्राम पर कहा कि एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हो गए।

ukraine-destroyed-russian-landing-ship-novocherkassk

मिली जानकारी के मुताबिक हमले के कारण लगी आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल बंदरगाह का परिवहन परिचालन सामान्य रूप से काम कर रहा है। सोशल मीडिया पर फुटेज सामने आया है जिसमें कथित तौर पर बंदरगाह क्षेत्र में एक बड़ा विस्फोट दिखाया गया है।

इससे पहले, यूक्रेनी वायु सेना के प्रमुख ने कहा था कि उसके लड़ाकू विमानों ने रूस के एक जहाज को नष्ट कर दिया है। टेलीग्राम पर एक पोस्ट में, यूक्रेनी वायु सेना के कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने नोवोचेरकास्क लैंडिंग जहाज पर हमले में शामिल सैनिकों और पायलटों को धन्यवाद दिया। यह रूस का तीसरा प्रमुख युद्धपोत है, जिस पर यूक्रेन ने हमला किया है।

फियोदोसिया, जिसकी आबादी लगभग 69,000 है, क्रीमिया प्रायद्वीप के दक्षिणी तट पर स्थित है। यूक्रेनी हमले में क्षतिग्रस्त 'नोवोचेरकास्क' जहाज को पोलैंड में बनाया गया था। इस जहाज को 80 के दशक के अंत में प्रयोग में लाया गया था। ये जहाज टैंक सहित विभिन्न प्रकार के बख्तरबंद वाहनों को ले जाने में सक्षम है।

आपको बता दें कि 2014 में रूस ने क्रीमिया पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इससे पहले यूक्रेन ने क्रीमिया में रूस के काला सागर नौसैनिक मुख्यालय पर सितंबर में हमला किया था। यूक्रेनी हवाई हमले में दो जनरलों सहित नौ लोग मारे गए थे। वहीं, 16 घायल हो गए थे। यूक्रेन अब तक क्रीमिया में 3 बड़े हमले कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+