ब्रसेल्स में नाटो समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी अमेरिका को बाहर करने की धमकी
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में इस समय नाटो शिखर सम्मेलन चल रहा है। यहां पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर नाटो के बाकी देश ज्यादा मिलिट्री खर्च नहीं उठाते तो फिर अमेरिका इससे अलग हो जाएगा। ट्रंप ने अकेले ही अमेरिकी सुरक्षा को संभालने की बात कह डाली है।
ब्रसेल्स। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में इस समय नाटो शिखर सम्मेलन चल रहा है। यहां पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर नाटो के बाकी देश ज्यादा मिलिट्री खर्च नहीं उठाते तो फिर अमेरिका इससे अलग हो जाएगा। ट्रंप ने अकेले ही अमेरिकी सुरक्षा को संभालने की बात कह डाली है। ट्रंप ने लगातार बढ़ते खर्च को लेकर चिंता जाहिर की है।

जनवरी तक मांगा प्लान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समिट में कहा, 'मुझे लगता है कि मैं ऐसा कर सकता हूं लेकिन मैं नहीं मानता कि यह जरूरी होगी।' ट्रंप ने यह बात उस समय कही जब उनसे पूछा गया था कि वह अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी के बिना अमेरिको को नाटो से बाहर करने का फैसला लेंगे। ट्रंप के मुताबिक नाटो के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता बहुत मजबूत है। हालांकि ट्रंप ने इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर साथी देश ज्यादा मिलिट्री खर्च का बोझ शेयर नहीं करेंगे तो इसके नतीजे काफी बुरे हो सकते हैं। गुरुवार को नाटो देशों के नेताओं के साथ मुलाकात में ट्रंप ने यह बात कही है। एक नाटो अधिकारी के मुताबिक ट्रंप जनवरी तक एक प्लान चाहते हैं जिसमें यह बताया जाए कि खर्च के लक्ष्य को कैसे पूरा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications