Watch: नैशविले स्कूल में महिला शूटर का एनकाउंटर, बॉडी कैमरे से रिकॉर्डेड वीडियो में देखिए खौफनाक ऑपरेशन
अमेरिका में पिछले साल राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बंदूक कानून बनाया था, लेकिन इसके बाद भी अमेरिका में शूटिंग की वारदातें कम नहीं हुई हैं।

Nashville Shooting Body camera video: अमेरिका में बंदूकों के इस्तेमाल के खिलाफ जो बाइडेन प्रशासन ने पिछले साल ही कानून बना दिया था, लेकिन उसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। अमेरिका में हर दूसरे दिन, कहीं ना कहीं गोलीबारी होती रहती है और लोगों की मौत होती रहती है। इस बार अमेरिका के टेनेसी के नैशविले में एक प्राइवेट स्कूल में भारी गोलीबारी की गई है, जिसमें सात छात्रों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी शूटर को मार गिराया है, जो एक महिला है। वहीं, पुलिस ने इस ऑपरेशन का वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा रहा है, कि किस तरह से पुलिस ने शूटर महिला को मार गिराने के लिए ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

नैशविले के स्कूल में महिला हमलावर
नैशविले में स्कूल में हुई शूटिंग की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला शूटर को स्कूल के अंदर मार गिराया गया है। इस महिला शूटर ने 7 छात्रों की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, ये महिला शूटर एक साइड दरवाजे के जरिए स्कूल में घुसी थी और फिर उसने भारी गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो के अलावा, महिला के एनकाउंटर का भी बॉडी कैमरा फूटेज है, जिसमें एनकाउंटर की पूरी तस्वीर कैद है। रिपोर्ट के मुताबिक, जब पुलिस अधिकारी रेक्स एंगेलबर्ट सोमवार को नैशविले ग्रेड स्कूल में मौका-ए-वारदात पर पहुंचे, तो उन्होंने तुरंत अपनी गश्ती कार के ट्रंक से अपनी राइफल निकाल ली। इसके ठीक तीन मिनट के बाद महिला शूटर को मार गिराया गया था और एंजेलबर्ट की गोलियों से ही महिला शूटर की मौत हुई थी। एंजेलबर्ट के इस ऑपरेशन का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। वीडियो में देखा जा रहा है, कि पुलिस अधिकारी कैसे महिला शूटर का एनकाउंटर कर रहे हैं।
वारदात का बॉडी कैमरा वीडियो
नैशविले पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त राज्य अमेरिका को हिला देने वाली लेटेस्ट मास शूटिंग का बॉडी कैमरा वीडियो जारी किया है, जिसमें एंजेलबर्ट और उनके साथी अधिकारी माइकल कोलाज़ो की तारीफ की गई है, कि उन्होंने हमलावर का कितनी कुशलता से पीछा किया। वीडियो से पता चलता है, कि पुलिस अधिकारी एंजेलबर्ट अभियान को लीड कर रहे हैं और दूसरे अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। बॉडी कैमरे में उनकी आवाज सुनी जाती है, 'लेट्स गो।' सभी पुलिस अधिकारियों को बंदूकों से लैस देखा जा रहा है। वीडियो में एक और अधिकारी को देखा जा रहा है, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, उन्हें भी शूटर का पीछा करते हुए देखा जा रहा है और उनके हाथ में 9 मिमी पिस्तौल देखा जा रहा है। नैशविले पुलिस का एक्शन, टेक्सास के उवाल्डे में स्कूल में की गई शूटिंग के दौरान पुलिस के एक्सन से बिल्कुल अलग थी। उवाल्डे में पुलिस ने एक घंटे से ज्यादा वक्त तक हमलावर को पकड़ने का इंतजार किया था, लेकिन इस बार सिर्फ 3 मिनट में हमलावर का काम तमाम कर दिया गया। उवाल्डे में पुलिस के इंतजार की वजह से उन्नीस छात्रों और दो शिक्षकों की मौत हो गई थी।

पूरी दुनिया में ऑपरेशन की तारीफ
नैशविले पुलिस ने जिस तत्परता से हमलावर को मारा है और पुलिस अधिकारियों ने जिस तरह से अपनी जान की परवाह नहीं की है, उसकी तारीफ पूरी दुनिया में की जा रही है। वहीं, नैशविले पुलिस ने कहा है, कि ऑपरेशन को अंजाम देने वाले एंगेलबर्ट, पिछले चार सालों से पुलिस फोर्स के साथ जुड़े हैं, वहीं दूसरे अधिकारी कोलाजो नौ साल के अनुभवी हैं। पुलिस प्रमुख जॉन ड्रेक ने संवाददाताओं को बताया, कि कोलाज़ो ने पहले SWAT टीम के साथ एक पैरामेडिक के रूप में काम किया था, और विशेष हथियारों का प्रशिक्षण लिया था। ड्रेक ने मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, कि "मैं वास्तव में काफी प्रभावित हूं, कि उन्होंने किस तरह से पूरी स्थिति को कंट्रोल किया।" वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस ऑपरेशन में शामिल पुलिस अधिकारियों से बात की है और उन्होंने नैशविले जाने की भी योजना बनाई है।
स्कूल में थे 200 बच्चे
जिस स्कूल पर हमला किया गया था, उसका नाम द कावनेंट स्कूल है और पुलिस अधिकारियों की तत्परता से दर्जनों बच्चों की जान बची है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त महिला हमलावर स्कूल के अंदर दाखिल हुई थी, उस वक्त स्कूल में 200 बच्चे थे, जो प्लेग्रुप से लेकर छठी क्लास तक के थे। हमले के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई और किसी को समझ नहीं आ रहा था, कि वो कहां भागे। वहीं, महिला शूटर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रही थी और उसके हमले में 7 बच्चों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications