नस्सार ने किया ‘265 लड़कियों का यौन उत्पीड़न’

लैरी नस्सार
Getty Images
लैरी नस्सार

अमरीकी जिम्नास्टिक टीम के पूर्व डॉक्टर लैरी नस्सार द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के मामले में मिशिगन की एक जज ने कहा है कि यह संख्या 265 तक पहुंच गई है.

अभियोजन पक्ष का कहना है कि इस हफ़्ते सज़ा सुनाई जाने वाली तीन सुनवाइयों में कम से कम 65 पीड़िताएं नस्सार के ख़िलाफ़ गवाही देने को तैयार हैं.

तकरीबन 160 महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न की पुष्टि के बाद पिछले सप्ताह नस्सार को 40 से 175 सालों की जेल की सज़ा सुनाई गई थी.

इससे पहले बाल शोषण से जुड़ी तस्वीरें रखने के जुर्म में लैरी नस्सार को 60 साल की सज़ा सुनाई गई थी.

बुधवार को हुई सुनवाई का मामला डायमंडेल (मिशिगन) के ट्विस्टर्स जिम्नास्टिक्स क्लब का है. उन पर आरोप हैं कि उन्होंने क्लब के पीछे के हिस्से में बने एक कमरे में मरीज़ों का शोषण किया.

13 साल से कम आयु की एक पीड़िता

नवंबर में उन्हें लड़कियों के ख़िलाफ़ फर्स्ट डिग्री के आपराधिक यौन आचरण के तीन मामलों में दोषी पाया गया था जबकि उन्हें लड़कियों की चिकित्सा देखभाल करनी थी.

जिम्नास्टिक खिलाड़ी
Getty Images
जिम्नास्टिक खिलाड़ी

जिन कन्याओं का यौन उत्पीड़न किया गया उसमें एक 13 वर्ष से कम आयु की कन्या भी थी जबकि 15-16 वर्ष की आयु की दो पीड़िताएं थीं.

जज जेनिस कनिंगम ने शार्लोट (मिशिगन) की एक अदालत में कहा, "हमारे पास 265 से अधिक पीड़िताओं की पहचान है और राज्य, देश एवं दुनिया में पीड़िताओं की अनंत संख्या है."

उन्होंने आगे कहा, "लाइव स्ट्रीमिंग और ट्वीट के ज़रिए अपनी बात कहने की अनुमति देने के बाद सभी लोग व्यक्तिगत रूप से इस प्रक्रिया में शामिल होने में सक्षम हैं."

'लैरी नस्सार एक शैतान'

बुधवार की सुनवाई में पहली बार बोलने वाली 17 वर्षीय जेसिका थॉमशो थीं. उन्होंने कहा कि नस्सार ने उनका पहली बार उत्पीड़न तब किया जब वह नौ साल की थीं.

उन्होंने कहा, "लैरी नस्सार एक शैतान है." उनका आगे कहना था, "लैरी नस्सार सबसे बुरी तरह के अपराधी हैं."

इसके बाद उनको पहले से दी गई सज़ा में 24 से 40 साल की सज़ा और जुड़ने की संभावना है.

यह सुनवाई आगे तीन दिन और चल सकती है क्योंकि कुछ और पीड़िताओं को अभी गवाही देनी है.

बच्चे का यौन शोषण हो रहा है, कैसे पता करें?

बच्ची की पिटाई का वीडियो वायरल, पिता गिरफ़्तार

लैरी नस्सार
Getty Images
लैरी नस्सार

टेक्सस में 130 कन्याओं का उत्पीड़न

अमरीकी जिम्नास्टिक के बोर्ड यूएसए जिमनास्टिक्स ने कहा है कि उसके बोर्ड का हर निदेशक इस ख़ुलासे के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दे चुका है.

अमरीकी ओलंपिक कमिटी ने मांग की है कि बुधवार तक पूरा बोर्ड इस्तीफ़ा दे या फिर उसकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी.

यूएसए जिम्नास्टिक्स ने बयान जारी कर कहा है, "हम आगे बढ़ने की प्रक्रिया में हैं और फरवरी माह में अंतरिम बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स का गठन करेंगे."

अमरीकी जिम्नास्टिक टीम की 130 से अधिक पीड़िताओं का उत्पीड़न नस्सार ने टेक्सस के ट्रेनिंग कैंप में किया. इस मामले में टेक्सस के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने जांच के आदेश दिए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+