पृथ्वी की सुरक्षा के लिए आज रात अंतरिक्ष में होगी स्पेसक्राफ्ट और एस्टेरॉयड की टक्कर, NASA का है यह मिशन

वॉशिंगटन, सितंबर 26। पृथ्वी की सुरक्षा के लिहाज से मंगलवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि नासा अंतरिक्ष में एक महत्वपूर्ण टेस्ट करने जा रहा है। अगर यह मिशन सफल रहा तो अंतरिक्ष से धरती की ओर आने वाले क्षुद्रग्रहों की दिशा को बदला जा सकेगा। नासा ने एक ऐसा अंतरिक्ष यान डबल एस्टेरॉयड रिडायरेक्शन टेस्ट (DART) तैयार किया है जो अंतरिक्ष में मौजूद एक एस्टेरॉयड से टकराएगा। यह टक्कर आज रात होगी और मंगलवार तड़के तक इसका नतीजा देखा जा सकेगा। यह जानकारी नासा के बड़े अधिकारी बिल नेल्सन ने दी है।

NASA mission

बिल नेल्सन ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है, "आज रात नासा एक मानव रहित अंतरिक्ष यान की एक क्षुद्रग्रह से टक्कर कराएगा। #DARTमिशन संभावित क्षुद्रग्रह या धूमकेतु खतरों के खिलाफ पृथ्वी की रक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का परीक्षण करने वाला दुनिया का पहला मिशन है!" आपको बता दें कि इस टक्कर का मकसद होगा एस्टेरॉयड की दिशा को बदलना रहेगा और यह टक्कर धरती से करीब 1.1 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर होगी।

आपको बता दें कि डार्ट मिशन करीब 24 हजार प्रतिकिलोमीटर की रफ्तार से डिडिमोस एस्टेरॉयड का चक्कर लगाने वाले चंद्रमा डाइमॉरफोस से टकराएगा। अगर इस टक्कर से दिशा बदली तो यह बड़ी कामयाबी होगी। टक्कर के बाद दोनों पत्थर के दिशा और गति में आए बदलावों की स्टडी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+