Voyager 1: नासा का मिशन वॉयजर-1 'खामोश', 47 वर्षों में स्पेस की किन- किन अहम घटनाओं का खुलासा
Voyager 1: नासा के वॉयोजर मिशन ने अब काम करना बंद कर दिया है। स्पेस एजेंसी ने दावा किया है कि 47 साल अंतरिक्ष में बिताने के बाद ये स्पेस में मिशन अब खामोश हो चुका है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, फ्लाइट क्रू ने अंतरिक्ष यान के हीटर को 16 अक्टूबर को सक्रिय करने का निर्देश दिया। हीटर को संचालित करने के लिए वोयाजर 1 के लिए पर्याप्त शक्ति होनी चाहिए थी, लेकिन निर्देश ने गलती निवारण प्रणाली को चालू कर दिया। 18 अक्टूबर को, क्रू ने उस समस्या की पहचान की जब डीप स्पेस नेटवर्क वोयाजर 1 का सिग्नल प्राप्त करने में विफल रहा।
47 साल पहले नासा ने वॉयजर मिशन लॉन्च किया था। ये अंतरिक्ष यान 20 अगस्त 1977 को पृथ्वी से रवाना हुआ। इसके अलावा वॉयजर 2 भी लॉन्च किया गया। प्रत्येक वॉयजर में एक गोल्डन रिकार्ड लगाया था, जिसके जरिए इस में कुछ अहम डेटा थे, जिसके जरिए मिशन ने स्पेस से कई अहम जनकारियां नासा को भेजीं।

वॉयेजर मिशन के अंतरिक्ष यानों ने बृहस्पति, शनि, यूरेनस, और नेपच्यून के पास उड़ान भरी है। स्पेसक्राफ्ट ने पिछले कुछ महीनों में पृथ्वी पर मिशन कंट्रोल टीम को सिग्नल भेजना जारी रखा। नासा की रिपोर्ट के अनुसार, वॉयजर का आखिरी मैसेज 14 नवम्बर को मिला था। 20 अप्रैल 2024 को मिशन टीम को वॉयजर 2 से पहला व्यवस्थित डेटा मिला।
NASA ने क्या कहा?
नासा के इंजीनियरों ने अंतर्निहित समस्या की पहचान करने के लिए कई परीक्षण प्रक्रियाएं लागू कीं। मार्च 2024 में, उन्होंने "पोक" नामक एक कमांड दिया। और इसके जरिए एफडीएस मेमोरी का एक पार्शियल रीडआउट मिला, जिससे ये पता चला कि वॉयेजर की लगभग 3% मेमोरी प्रभावित हो चुकी है। स्पेस में कॉस्मिक किरणों या अंतरिक्ष में चालीस से अधिक वर्षों के बाद चिप्स में टूट-फूट इस वजह माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications