बृहस्पति के चंद्रमा पर नासा के यान ने सुनीं 'भूतिया' आवाजें, पहली बार जारी हुआ ऑडियो

नई दिल्ली, 21 दिसंबर: हमारे सौरमंडल में 9 ग्रह हैं, जिसमें सबसे बड़ा बृहस्पति ग्रह है। आपको जानकर ये हैरानी होगी कि बृहस्पति के 79 चंद्रमा हैं, जो उसका चक्कर लगाते रहते हैं। जिनके बारे में विस्तार से अध्ययन के लिए 2011 में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने जूनो नाम का यान लॉन्च किया था, जो बृहस्पति की कक्षा से नई-नई जानकारियां भेज रहा। (ऑडियो नीचे)

सबसे बड़े चंद्रमा के पास से गुजरा

सबसे बड़े चंद्रमा के पास से गुजरा

हाल ही में जूनो बृहस्पति के सबसे बड़े चंद्रमा के पास से गुजर रहा था, तभी वहां पर उसको कुछ अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई दीं। ये आवाजें एकदम भूतिया लग रही थीं। जूनो ने तुरंत उन्हें रिकॉर्ड किया और पृथ्वी पर मौजूद अपने कंट्रोल सेंटर को भेज दिया। अब नासा ने इस ऑडियो रिकॉर्डिंग को जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। बृहस्पति के चंद्रमा पर सुनाई दीं इन आवाजों को कोई भूतिया, कोई एलियंस, तो कोई स्टार वॉर का बता रहा।

53 का ही हुआ नामकरण

53 का ही हुआ नामकरण

जूनो स्पेसक्राफ्ट के प्रिंसिपल इनवेस्टिगेटर स्कॉट बोल्टन ने बताया कि बृहस्पति के 79 चंद्रमा हैं, जिसमें से अभी सिर्फ 53 का ही नामकरण हुआ है। वहीं रहस्यमयी आवाजों पर उन्होंने कहा कि 7 जून 2021 को जूनो ने इसे रिकॉर्ड किया था, जो बेहद स्पष्ट है। इसके अध्ययन से पता चला कि ये आवाज बृहस्पति के मैग्नेटोस्फेयर के बीच इलेक्ट्रिक और मैग्नेटिक रेडियो तरंगों की है, जो सीटी की तरह लग रही।

दो दशक में पहली बार गुजरा

दो दशक में पहली बार गुजरा

उन्होंने आगे कहा कि दो दशक में पहली बार जूनो बृहस्पति के सबसे बड़े चंद्रमा गैनीमेडे के पास था। जब भी आप इस आवाज को सुनेंगे तो आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप खुद यूनो में सवार हैं। इसके अलावा इसे सुनने पर ऐसा भी लग रहा, जैसे गैनीमेडे चांद के चुंबकीय क्षेत्र में लगातार बदलाव हो रहा है। हालांकि अभी इस पर विस्तार अध्ययन की जरूरत है।

चंद्रमाओं पर है फोकस

चंद्रमाओं पर है फोकस

बृहस्पति सबसे विशाल ग्रह है, जिस वजह से अभी तक जूनो ने इसके चारों ओर 30 से ज्यादा यात्राएं ही की हैं। साथ ही ये जानने की कोशिश की कि ग्रह की संरचना और मौसम कैसा है। साथ ही वहां पर कौन सी प्राकृतिक घटनाएं हो रही हैं। वैसे पांच सालों तक जूनो ने बृहस्पति से बहुत सारा डेटा इकट्ठा किया था, लेकिन अब वो उसके चंद्रमाओं पर ध्यान दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+