Moon: ऊपर बादलों का साया, आगे पृथ्वी का वायुमंडल, बीच में चांद! NASA के एस्ट्रोनॉट ने कैप्चर की दुर्लभ तस्वीर

अंतरिक्ष की दुनिया ही अजीब है। स्पेस एजेंसियां यहां नित नए खुलासे करती रहती हैं। सौर मंडल और ब्रह्मांड में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए, नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई सामग्री एक खजाना है। हाल में ही एक दुर्लभ तस्वीर सामने आई है। जिसे 512k से अधिक बार देखा जा चुका है। ताजा तस्वीर में अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने प्रशांत महासागर के ऊपर चंद्रमा के अस्त होने की एक दुर्लभ तस्वीर साझा की है।

नासा (NASA) के अंतरिक्ष यात्री की ओर शेयर की गई ताजा तस्वीर में चंद्रमा को बादलों के नीले रंग और सामने से पृथ्वी के वायुमंडल के बीच देखा जा सकता है। एस्ट्रोनॉट मैथ्यू डोमिनिक ने तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "चंद्रमा प्रशांत महासागर में डूब रहा है। हवाई के पास ट्रॉपिकल स्टॉर्म होन की शूटिंग के लिए कपोला गए थे, लेकिन जैसे ही हम तूफान के पास से गुजरे, चंद्रमा डूबने लगा।"

Shadow of clouds on Moon NASA shares pic

दुर्लभ तस्वीर के साथ नासा के एस्ट्रोनॉट मैथ्यू डोमिनिक ने तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की। उन्होंने तस्वीर का ब्यौरा देते हुए कहा, "400 मिमी, आईएसओ 500, 1/20000 शटर स्पीड, एफ2.8, क्रॉप्ड, डीनोइज्ड। इस खूबसूरत शॉट ने दुनिया भर के अंतरिक्ष प्रेमियों से सैकड़ों लोगों के रिएक्शन आए हैं। उपयोगकर्ताओं ने 'ग्रेट शॉट', 'परफेक्ट' और 'अभूतपूर्व' के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की है।"

इसे पहले नासा ने चंद्रमा की एक तस्वीर साझा की थी। जो कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से कैप्चर की गई। ये तस्वीर भी नासा के अंतरिक्ष यात्री मिस्टर डोमिनिक ने खींची थी। जिसमें पृथ्वी के वायुमंडल के ऊपर एक अर्धचंद्राकार चंद्रमा दिखाई देता है। यह ग्रह समुद्र के नीले पानी जैसा देखा गया। नासा ने इस तस्वीर को लेकर कहा, "...इस तस्वीर के केंद्र में नीले रंग की क्षैतिज पट्टी के नीचे नारंगी और काले रंग की परतें दिखाई देती हैं। अर्धचंद्र सफेद है और अंतरिक्ष के कालेपन जैसा दिख रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+