नासा का 'टच द सन' मिशन सफल, फ्लोरिडा से सूरज की जानकारी जुटाने पार्कर सोलर प्रोब हुआ रवाना
फ्लोरिडा। नासा ने एक दिन के इंतजार के बाद आखिरकार सूरज को छूने वाला अंतरिक्ष यान आज रविवार को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। नासा का पार्कर सोलर प्रोब सूरज के निकट जाकर उसके बारे में जानने की कोशिश करेगा और नासा को कई जानकारियां देगा। इस यान को शनिवार को ही इसे नासा के केनेडी सेंटर से लॉन्च किया जाना था, लेकिन खराब मौसम और तकनीकी खराबी की वजह से वैज्ञानिकों ने एक दिन के लिए टाल दियाा। नासा ने आज फ्लोरिडा के केप कनवेरल से अपने एतिहासिक यान को लॉन्च कर दिया।

नासा के इतिहास का सबसे द्रुतगति वाला यह यान सूरज के निकट जाकर इसकी जानकारी जुटाएगा। नासा ने अमेरिका समय अनुसार इस यान को सुबह 3.31 बजे लॉन्च कर दिया। अंतरिक्ष में पार्कर सोलर प्रोब को लॉन्च करने के बाद शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने कहा कि आने वाले कुछ सालों में हमें बहुत देखने को मिलेगा।
इस एतिहासिक सफलता के बाद नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जिम ब्रिडेंस्टिन ने पूरी टीम को उनके अद्भुत काम के लिए बधाई दी। नासा ने अपने इस मिशन का नाम 'टच द सन' रखा है। यह स्पेसएयरक्राफ्ट नासा के इतिहास का सबसे तेज गति वाला है, जिसकी 190किमी/सेकेंड स्पीड होगी।
#WATCH: NASA (National Aeronautics and Space Administration) launches #ParkerSolarProbe - its mission to send a satellite closer to the Sun - from Cape Canaveral, Florida in the US. (Source: NASA) pic.twitter.com/xjIBdZDC1Q
— ANI (@ANI) August 12, 2018
यह भी पढ़ें: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जाएंगी नासा के एक स्पेशल मिशन पर












Click it and Unblock the Notifications