दुनिया के सबसे शक्तिशाली जेम्स वेब टेलीस्कोप ने खींची बृहस्पति की ये नायाब तस्वीर, जानें क्या दिखा खास
नई दिल्ली, 01 अगस्त: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप बृहस्पति की स्टडी कर रहा है। खगोलविदों ने इस स्टडी को शुरू करने से पहले बृहस्पति गृह की अद्भुद फोटो खींचकर शेयर की है। जिसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली दूरबीन जेम्स टेलीस्कोप से कैप्चर किया गया है

सौर मंडल के सबसे बड़ा ग्रह को अंधेरे में चमकता नजर आया
जेम्स वेब टेलीस्कोप अपने सौर मंडल में ग्रहों का अध्ययन करने में व्यस्त है। इस दूरबीन से खींची गई ब्लैक एंड व्ह्हाइट फोटो में सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह को अंधेरे में चमकते हुए नजर आ रहा है। अंतरिक्ष अपने प्रतिष्ठित ग्रेट रेड स्पॉट के साथ एक चमकदार सफेद दिखाई देता है।

बृहस्पति की फोटो पहले भी हो चुकी है कैप्चर
यह पहली बार नहीं है जब टेलीस्कोप ने बृहस्पति को देखा हो। परीक्षण के दौरान अंतरिक्ष यान ने बृहस्पति की ओर अपने शक्तिशाली लेंसों को भी ट्रेंड किया। नासा ने flying observatory के शुरू होने के दौरान ली गई फोटो को जारी किया जो बृहस्पति को उसकी सारी महिमा में दिखाती हैं। छवि को स्पेस टेलीस्कोप साइंस इंस्टीट्यूट के मिकुलस्की आर्काइव फॉर स्पेस टेलीस्कोप में जारी किया गया था।

यहां पर जीवन के संकेत मिलने की उम्मीद है
27 जुलाई को टेलीस्कोप के नियर इन्फ्रारेड कैमरा (NIRCam) उपकरण द्वारा छवि को ग्रह की अनूठी विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया था।वेब टीम ग्रह को उसके वातावरण और उसके आसपास हो रहे विज्ञान के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है। मालूम हो बृहस्पति अपनी चंद्रमा प्रणाली के साथ एक दिलचस्प ग्रह रहा है जहां खगोलविदों को वहां जीवन के संकेत मिलने की उम्मीद है।

जानिए क्या आया नजर
टेलीस्कोप का उपयोग ग्रह पर थर्मल संरचनाओं, हवाओं, औरोरा और अन्य विशिष्ट घटनाओं को समझने के लिए किया जा रहा है। बृहस्पति पर स्टडी करते हुए 15,00,000 किलोमीटर दूर स्थित दूरबीन ने भी ग्रह को घेरने वाले अलग-अलग बैंड देखे, साथ ही ग्रेट रेड स्पॉट, एक तूफान जो पृथ्वी को निगलने के लिए काफी बड़ा है। वेब की इन्फ्रारेड छवि करने के तरीके के कारण इस छवि में ये स्थान सफेद दिखाई देता है।

11 मिनट के लिए बृहस्पति को देखा,
अंतरिक्ष यान ने F212N फिल्टर का उपयोग करके 11 मिनट के लिए बृहस्पति को देखा। मैरीलैंड में स्पेस टेलीस्कोप साइंस इंस्टीट्यूट, जो टेलीस्कोप चलाता है उसके अनुसार यह इस सप्ताह बृहस्पति के ज्वालामुखी चंद्रमा Io, बड़े asteroid Hygeia और upernova remnants Cassiopeia A को देखेगा। खगोलविद भी वेब का उपयोग इस सवाल का पता लगाने के लिए कर रहे हैं कि क्या हम यूरोपा और शनि के चंद्रमा एन्सेलेडस जैसे चंद्रमाओं से निकलने वाली सामग्री के ढेर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications