NASA ने मंगल पर खोजा 3.5 अरब साल पुराने पत्थर में खजाना, जीवन के लिए सबसे जरूरी तत्व मिला

नासा का ये क्यूरियोसिटी रोवर एक कार के आकार का है और क्यूरियोसिटी को नासा के मार्स साइंस लेबोरेटरी मिशन के हिस्से के रूप में मंगल ग्रह पर गेल क्रेटर का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

वॉशिंगटन, जुलाई 01: मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश करने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दिन-रात एक कर रखी है और नासा का क्यूरियोसिटी रोवर लगातार मंगल ग्रह पर नये नये तलाश कर रहा है और जीवन से जुड़ी जानकारियों को खोजने की कोशिश कर रहा है। वहीं, धीरे धीरे क्यूरियोसिटी रोवर ने कुछ ऐसे चीजों को खोजना शुरू कर दिया है, जिसमें जीवन से जुड़े संकेत हो सकते हैं।

क्यूरियोसिटी रोवर की बड़ी खोज

क्यूरियोसिटी रोवर की बड़ी खोज

नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल पर एक प्राचीन झील गेल क्रेटर से नमूने लिए हैं, जिनका उपयोग वैज्ञानिकों द्वारा जीवन के अणुओं में एक प्रमुख घटक कार्बनिक कार्बन की कुल मात्रा को मापने के लिए किया गया है और इस जांच में मंगल ग्रह पर जीवन से जुड़े कुछ संकेत मिले हैं। नासा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह पहली बार मंगल ग्रह की चट्टानों में खोजा गया है और नासा के रोवर का ये खोज काफी दुर्लभ माना जा रहा है।

मंगल ग्रह पर काफी महत्वपूर्ण खोज

मंगल ग्रह पर काफी महत्वपूर्ण खोज

नासा का ये क्यूरियोसिटी रोवर एक कार के आकार का है और क्यूरियोसिटी को नासा के मार्स साइंस लेबोरेटरी मिशन के हिस्से के रूप में मंगल ग्रह पर गेल क्रेटर का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कार्बनिक कार्बन एक हाइड्रोजन परमाणु से जुड़ा कार्बन है, और इसे कार्बनिक अणुओं का आधार माना जाता है, जो सभी जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है और हर जीवन इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अकेले कार्बनिक कार्बन मंगल पर जीवन के अस्तित्व को साबित नहीं करता है, क्योंकि यह गैर-जीवित स्रोतों के साथ-साथ मीटरोराइट्स, ज्वालामुखियों या सतह प्रतिक्रियाओं से भी आ सकता है, लेकिन कम से कम ये मंगल पर जीवन होने का एक संकेत तो जरूर देता है।

चट्टान से मिला जीवन का खजाना

चट्टान से मिला जीवन का खजाना

नासा के अनुसार, मंगल ग्रह पर पहले भी कार्बनिक कार्बन पाया गया है, लेकिन पिछले जांच केवल विशिष्ट यौगिकों के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं, या चट्टानों में कार्बन के सिर्फ हिस्से से लिए गए मापों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि, नया माप इन नमूना चट्टानों में कार्बनिक कार्बन की कुल मात्रा देता है। अध्ययन के प्रमुख लेखक और नासा के एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक जेनिफर स्टर्न ने बयान में कहा कि, 'कुल कार्बनिक कार्बन कई मापों में से एक है जो हमें यह समझने में मदद करता है कि प्रीबायोटिक रसायन विज्ञान और संभावित जीव विज्ञान के लिए फीडस्टॉक के रूप में कितनी सामग्री उपलब्ध है।"

कितना कार्बनिक कार्बन मिला?

कितना कार्बनिक कार्बन मिला?

नासा के वैज्ञानिक जेनिफर स्टर्न के मुताबिक, 'हमने प्रति 10 लाख में कार्बनिक कार्बन की मात्रा 200 से 273 पाया है और इतना कार्बनिक कार्बन पृथ्वी पर उन जगहों पर स्थित चट्टानों में मिलता है, जहां सबसे कम जीवन पाए जाते हैं'। उन्होंने कहा कि, 'पृथ्वी पर इस तरह की चट्टाने दक्षिण अमेरिका में अटाकामा रेगिस्तान के कई हिस्सों में पाई जाती है।' उन्होंने कहा कि, इतनी ही मात्रा में कार्बनिक कार्बन मंगल ग्रह पर मिले उल्कापिंडो में भी मिली है।

साउथ पोल पर बर्फ की चादर

साउथ पोल पर बर्फ की चादर

पिछले साल अगस्त महीने में नासा ने जानकारी देते हुए बताया था कि मंगल के दक्षिणी ध्रुव पर बर्फ की चादरें फैली हुई हैं। वहीं बर्फ के बारे में नासा ने बताया कि मंगल ग्रह के साउथ पोल (दक्षिणी ध्रुव) पर बहुत मात्रा में बर्फ है। नासा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि जहां जल है, वहां जीवन है। पृथ्वी पर ऐसा ही सिद्धांत हैं। इसलिए हमारे वैज्ञानिक मंगल ग्रह की सूखी जमीन पर पानी की खोज कर रहे हैं। पानी की खोज करना इतना सरल नहीं है। पता चला है कि दक्षिणी ध्रुव पर बहुत बर्फ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+