नासा ने Artemis 1 को फिलहाल टाला, इंजन में खराबी के चलते रूका मून मिशन

नई दिल्ली, 29 अगस्त: नासा ने अपने मून मिशन अर्टेमिस 1 (Artemis 1) को फिलहाल के लिए टाल दिया है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बयान जारी करते हुए बताया कि आर्टेमिस 1 लॉन्च को मौजूदा वक्त के लिए अनप्लांड होल्ड पर रखा गया है, क्योंकि टीम स्पेस लॉन्च सिस्टम कोर स्टेज पर इंजन नंबर 3 के साथ एक इश्यू पर काम कर रही है।

इंजन नंबर 3 में आई समस्या

इंजन नंबर 3 में आई समस्या

नासा ने बताया कि टीम इंजन नंबर 3 में आई समस्या पर काम कर रही है। दरअसल, 29 अगस्त को लॉन्चिंग के ऐन वक्त से पहले वैज्ञानिकों ने ईंधन के रिसाव और दरार को देखा था, जिसके बाद अब नासा का अर्टेमिस 1 पर ऑफिशियल बयान सामने आया है।

नासा ने ट्वीट कर दी जानकारी

नासा ने ट्वीट किया करते हुए बताया कि Artemis 1 का लॉन्च आज नहीं हो रहा है, क्योंकि टीमें इंजन ब्लीड के साथ एक समस्या पर काम करती हैं। टीमें डेटा इकट्ठा करना जारी रखेंगी, और हम आपको अगले लॉन्च प्रयास के समय पर पोस्ट करते रहेंगे।

शाम 6.03 पर होनी थी लॉन्चिंग

शाम 6.03 पर होनी थी लॉन्चिंग

जानकारी के मुताबिक रॉकेट के चार में से एक इंजन में आई खराबी के कारण इसकी लॉन्चिंग के लिए चल रहे काउंटडाउन को रोक दिया गया है। रॉकेट की लॉन्चिंग भारतीय समय अनुसार, सोमवार शाम 6.03 पर होनी थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।

नासा का अर्टेमिस 1 बेहद अहम मिशन

नासा का अर्टेमिस 1 बेहद अहम मिशन

इससे पहले भी यह आशंका जताई जा रही थी कि नासा अपने महत्वकांक्षी मिशन को कुछ समय के लिए होल्ड पर कर देगा। बता दें कि इस मिशन (आर्टेमिस I मिशन) का मकसद चंद्रमा पर मानव खोज का अभियान शुरू करने के लिए रॉकेट को गहरे अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करना है। फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 39बी पर दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट को तैनात किया गया था। बता दें कि अर्टेमिस 1 नासा का मार्स पर्सिवरेंस रोवर के बाद बहुत अहम मिशन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+