मिट्टी-पानी नहीं, मंगल ग्रह पर 'झीलों' के संभावित स्रोत, NASA ने शेयर की साउथ पोल पर बर्फ की चादर की तस्वीर

नई दिल्ली, 02 अगस्त: मंगल ग्रह सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है। मंगल ग्रह को 'लाल ग्रह' के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया भर के लोगों की मंगल को लेकर हमेशा से जानने की इच्छा रहती हैं। सालों से कई देशों के वैज्ञानिक 'लाल ग्रह' के बारे में पृथ्वी पर लोगों को इसकी ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने में मदद कर रहे हैं। इसके अलावा अंतरिक्ष एजेंसियों के सोशल मीडिया हैंडल के लिए भी धन्यवाद, जो वक्त-वक्त पर मंगल ग्रह की मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें देखने का मौका देते हैं। ऐसी ही अब नई तस्वीरें अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने हाल ही में शेयर की है, जिसको देखने के बाद भी हैरान हो जाएंगे।

मंगल ग्रह की 3 तस्वीरें आई सामने

मंगल ग्रह की 3 तस्वीरें आई सामने

हाल ही में NASA की नई तस्वीरों से मंगल ग्रह को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया है। नासा ने मंगल की लेटेस्ट फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो उसके मार्स रीकॉनसन्स ऑर्बिटर (मंगल टोही ऑर्बिटर) ने खींची थीं। नासा ने मंगल ग्रह की तीन तस्वीरों को साझा किया है, जो आपको आश्चर्य में डाल सकती हैं। इसके साथ ही नासा ने तीनों फोटो की पूरी जानकारी भी दी हैं।

जीजी क्रेटर में बनी चट्टानों की परत

जीजी क्रेटर में बनी चट्टानों की परत

नासा ने नई तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि आपको मंगल ग्रह से मेल आया है। हमारे @NASAJPL मंगल टोही ऑर्बिटर ने हाल ही में लाल ग्रह की कई अलग-अलग विशेषताओं को दिखाते हुए नई छवियां जारी की हैं। पहली तस्वीर में जीजी क्रेटर में बनी चट्टानों की परत दिखाई दे रही है।

उत्तरी बसंत के दौरान रेत के टीले

उत्तरी बसंत के दौरान रेत के टीले

इसके अलावा दूसरी तस्वीर की जानकारी देते हुए बताया कि मंगल ग्रह के उत्तरी बसंत के दौरान रेत के टीले के कुछ दिलचस्प पैटर्न का खुलासा हुआ है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे चट्टानों पर सफेद रंग की चादर चढ़ी हुई हैं। इन फोटो के देखकर नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के वैज्ञानिक भी हैरान रह गए।

साउथ पोल पर बर्फ की चादर

साउथ पोल पर बर्फ की चादर

वहीं तीसरी और आखिरी तस्वीर में नासा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगल के दक्षिणी ध्रुव पर बर्फ की चादरें फैली हुई हैं। वहीं बर्फ के बारे में नासा ने बताया कि मंगल ग्रह के साउथ पोल (दक्षिणी ध्रुव) पर बहुत मात्रा में बर्फ है। नासा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि जहां जल है, वहां जीवन है। पृथ्वी पर ऐसा ही सिद्धांत हैं। इसलिए हमारे वैज्ञानिक मंगल ग्रह की सूखी जमीन पर पानी की खोज कर रहे हैं। पानी की खोज करना इतना सरल नहीं है। पता चला है कि दक्षिणी ध्रुव पर बहुत बर्फ है।

मिट्टी- पानी नहीं, मंगल ग्रह पर 'झीलों' के संभावित स्रोत

मिट्टी- पानी नहीं, मंगल ग्रह पर 'झीलों' के संभावित स्रोत

पिछले महीने में प्रकाशित तीन अध्ययनों ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव के नीचे उपसतह झीलों के आधार पर संदेह व्यक्त किया है। इधर नासा की ओर से शेयर की गई फोटो पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोगों ने अपना रिएक्शन देते हुए तरह-तरह के कमेंट्स किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+