आखिरकार NASA ने एलियंस पर जारी कर दी पहली रिपोर्ट, 33 पन्नों में खुले कई राज
पिछले कई सालों से एलियंस को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। हाल ही में मैक्सिको की संसद में एलियंस के कथित ममीकृत शवों को दिखाया गया। उसके बाद अब अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एलियंस को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कई अहम खुलासे हुए हैं।
नासा के डायरेक्टर बिल नेल्सन ने इस रिपोर्ट को खुद जारी किया है, जो 33 पेज की है। इस रिपोर्ट में नासा ने ये माना कि ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह पर भी जीवन है। हालांकि उन्होंने साफतौर पर ये नहीं बताया कि ये जीवन किस ग्रह पर होगा।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि अगर हमें एलियंस के बारे में ज्यादा जानकारी जुटानी है, तो और ज्यादा हाईटेक तकनीकी हासिल करनी होगी। इसके अलावा एडवांस सैटेलाइट तैनात करने होंगे, जिनकी मदद से एलियंस के यान यूएफओ को देखा जा सके।
यूएफओ को यूएपी (Unidentified Anomalous Phenomena) भी कहा जाता है। रिसर्च टीम के मुताबिक यूएपी अमेरिकी हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है। इनका दिखना दुर्लभ घटना है, उनकी पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एमएल) की आवश्यकता है।
वहीं नासा ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि एजेंसी ने बेहतर ढंग से समझने के लिए स्वतंत्र अध्ययन शुरू किया है। इसके लिए एक निदेशक की भी नियुक्ति हो रही। स्पेस एजेंसी के मुताबिक अभी तक एलियंस या यूएफओ से संबंधित जो डेटा-वीडियो आदि मिले हैं, वो इतनी कम गुणवत्ता के हैं कि उन पर अध्ययन से भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल सकता है।
क्या कह रहे एक्सपर्ट्स?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक नासा ने यूएफओ के नहीं होने की बात को सिरे से खारिज नहीं किया है, ऐसे में लग रहा कि उनके पास कुछ ऐसे तथ्य हैं, जो एलियंस की मौजूदगी की ओर इशारा कर रहे। भविष्य में जब दूसरे ग्रहों पर इंसानी मिशन बढ़ेंगे, तो उनके बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल होगी। इसके अलावा अब हाईटेक सैटेलाइट्स पर भी काम हो रहा, जो भविष्य में इंसानों की मदद करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications