लॉकडाउन में NASA दे रहा है घर बैठे मुफ्त में अंतरिक्ष की सैर का मौका
नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस की वजह से संकट के दौर से गुजर रही है। तमाम देशों के करोड़ो लोग घर में बंद हैं और उन्हें अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में नासा एक आपको अंतरिक्ष की मुफ्त में सैर कराने का ऑफर लेकर आया है, जी हां आप घर बैठे अंतरिक्ष की वर्चुल सैर कर सकते हैं। अहम बात ये है कि आप बिना घर से बाहर निकले, स्वास्थ्य को कोई नुकसान पहुंचाए बगैर अंतरिक्ष की सैर कर सकते हैं, वह भी बिल्कुल मुफ्त। दरअसल नासा ने डिजिटल अंतरिक्ष अनुभवों के आधार पर एक संग्रह तैयार किया है, लिहाजा आप भी आप हमारे सौर मंडल के बाहर TRAPPIST-1 स्टार सिस्टम, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और ग्रहों का पता लगा सकते हैं।

घर बैठ देखें 360 डिग्री व्यू
लोग घर में अपने सोफे पर बैठे-बैठे 3डी गूगल एक्सपेडीशन के जरिए कैलिफोर्निया में स्थित नासा के आर्मस्ट्रॉग फ्लाइट रिसर्च सेंटर की सैर कर सकते हैं। लोग मुख्य बिल्डिंग से लेकर, एयरक्राफ्ट हैंगर, कंट्रोल रूम के अलावा अंतरिक्ष में उड़ान भरने से पहले स्पेसक्राफ्ट की पूरी तैयारी को देख सकते हैँ। नासा आर्मस्ट्रॉन्ग के स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेसंश के चीफ केविन रोहरर ने बताया कि इस वर्चुअल टूर में कुछ अहम चीजों को शामिल किया गया है, जिसे लोग देख सकते हैं। आप इसके लिए Expeditions को गूगल के एप स्टोर से इसका एप डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐप को करें डाउनलोड
आप गूगल के प्ले स्टोर से Expeditions को डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह एप एप्पल और एंड्रायड दोनों पर चलता है। इसके जरिए आप 360 डिग्री व्यू ले सकते हैं। इसमे अंतरिक्ष की सतह, केपलर, को भी आप देख सकते हैं। एप के जरिए मोबाइल फोन या फिर डेस्कटॉप दोनों पर देखा जा सकता है। यही नहीं आप इसे बिना एप डाउनलोड किए बगैर भी देख सकते हैं। इसके लिए आप इसकी वेबसाइट https://www.nasa.gov/content/goddard/hubble-360-degree-virtual-tour पर सीधे जा सकते हैं। लेकिन इस बात का खयाल रखें कि आपका क्रोम, ओपेरा, फायरफोक्स, एमस एज का लेटेस्ट वर्जन हो।

सभी जानकारी मिलेगी
नासा लोगों को TRAPPIST-1 स्टार सिस्टम की सैर करने के लिए तमाम विकल्प दे रहा है। लेकिन इसका सबसे आसान तरीका 360 टूर है जोकि यूट्यूब पर भी उपलब्ध है। आपको यहां हर वो चीज सीखने को मिलेगी,जिसे वैज्ञानिकों ने इकट्ठा किया है। यहां आपको आपको जुपिटर से भी बड़े ग्रह की जानकारी मिलेगी। नासा की यह पहल लोगों में काफी लोकप्रिय हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications