जेम्स वेब दूरबीन पर आखिर तन ही गई टेनिस कोर्ट के आकार की छतरी

वॉशिंगटन, 05 जनवरी। सात टन की यह दूरबीन ही इतनी बड़ी है कि लॉन्च के लिए इसकी सनशील्ड और सोने की परत वाले मुख्य आईने को दोहरा करना पड़ा. सनशील्ड तो खास कर विशालकाय है. इसे गर्मी को महसूस करने वाले दूरबीन के सारे इंफ्रारेड उपकरणों को हमेशा शून्य डिग्री से नीचे छाया में रखने के लिए लगाया गया है और इसका आकार 70 फुट गुना 46 फुट है.
मोटर से चलने वाली तारों के इस्तेमाल से इसका अत्यंत पतली परतों को कसने में डेढ़ दिनों का समय लगा, जो अपेक्षित समय का आधा है. इसकी पांचवी और आखिरी परत के कस जाने के बाद ग्राउंड कंट्रोलरों ने खुशी मनाई और आपस में मुट्ठियां टकराईं.
मीठी सफलता
प्रोजेक्ट मैनेजर बिल ओक्स ने बॉल्टिमोर में कंट्रोल टीम को बताया, "यह वाकई एक बड़ा क्षण है. अभी भी काफी काम बाकी है जो हमें करना है लेकिन इस सनशील्ड को निकालना और लगना बहुत ही बड़ा काम था."
इसे बनाने और बदलने में इंजीनियरों को कई साल लगे. एक बार तो एक वाइब्रेशन टेस्ट के दौरान इसे बांधने वाले दर्जनों क्लिप गिर गए थे. इस वजह से यह सफलता सब को और भी मीठी लग रही है, क्योंकि पहले कभी भी अंतरिक्ष में इस तरह का काम करने की कोशिश नहीं की गई थी.
सनशील्ड को हमेशा दूरबीन और सूरज, पृथ्वी और चांद के बीच में ही रखा जाएगा. सूरज की तरफ रहने वाली इसकी सतह को 110 डिग्री सेल्सियस तापमान तक सहने के लायक बनाया गया है.
अभी काम बाकी है
हर परत उसके ऊपर की परत से ज्यादा ठंडी है, जिसकी वजह से दूरबीन के संवेदनशील उपकरण माइनस 228 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी काम कर सकते हैं. यह कैप्टॉन नाम के हलके पदार्थ से बनी है जिस पर सिलिकॉन की परत भी चढ़ाई गई है. इसके ऊपर एक खास "रिपस्टॉप" भी लगा है जो उल्काओं से होने वाले नुकसान को कम करेगा.
इस वीकेंड पर दूरबीन के आईनों को लगाया जाना है. 10 अरब डॉलर की लागत पर बनी यह दूरबीन 16 लाख किलोमीटर दूर अपने गंतव्य तक पहुंचने का आधा रास्ता पार कर चुकी है. गंतव्य तक यह कुछ ही और हफ्तों में पहुंच जाएगी लेकिन इसे पूरी तरह से तैनात होने में अभी करीब साढ़े पांच महीने और लगेंगे.
सीके/एए (एपी/एएफपी)
Source: DW
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications