रहस्यमयी मंगल ग्रह पर उल्कापिंड की भयानक टक्कर! कांपने लगी जमीन, देखें तस्वीरें
जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर 2021 को एक उल्कापिंड मंगल की सतह से टकराया था। ये टक्कर इतनी भयानक और जबरदस्त थी की 4 रेक्टर स्केल की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
रहस्यमयी मंगल ग्रह (MARS) पर शोध आज भी जारी हैं। हम जितना इसके करीब पहुंचने की कोशिश करते हैं ,हम उसमें उतना ही उलझते चले जाते हैं। दरअसल, मंगल ग्रह का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों ने गुरुवार को पिछले साल मिले एक क्रिसमस गिफ्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल 24 दिसंबर 2021 को एक उल्कापिंड मंगल की सतह से टकराया था। नासा (NASA) का कहना है कि इस भूकंप का कारण एक उल्कापिंड है, जो मंगल ग्रह पर गिरा था।

मंगल कांपने लगी थी
जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर 2021 को एक उल्कापिंड मंगल की सतह से टकराया था। ये टक्कर इतनी भयानक और जबरदस्त थी की 4 रेक्टर स्केल की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। चार साल पहले मंगल की सतह पर उतरे नासा के इनसाइट अंतरिक्ष यान ने इसके बारे में पता लगाया है। जिस जगह पर उल्कापिंड गिरा और जहां नासा का इनसाइट अंतरिक्ष यान है उसके बीच 3,500 किमी की दूरी है।

भूकंप कहा आया था
इधर लाल ग्रह की परिक्रमा करने वाले उपग्रह नासा के मार्स रिकोनिसेंस ऑर्बिटर ने जब तक ताजा प्रभाव वाले क्रेटर की तस्वीरें नहीं लीं, तब तक वैज्ञानिकें को पता नहीं लगा की भूंकप आखिर किस जगह आया था। नासा ने गुरुवार को इस खोज को सार्वजनिक कर दिया।

उल्कापिंड गिरा
इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि उल्कापिंड गिरने से 150 मीटर चौड़ा और 21 मीटर गहरा क्रेटर बन गया है। यहां इधर-उधर बर्फ के चमकते टुकड़े दिखाई पड़ रहे थे। बता दें कि 16 साल में पहले MRO ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की थी। तब से लेकर अब तक ये सबसे बड़ा क्रेटर बना है।

अद्भुत घटना थी
इनसाइट और एमआरओ मिशन के तहत काम वाले इंग्रिड डाबर ने कहा कि मंगल ग्रह पर हमने कभी नहीं सोचा था कि हम कभी इतना बड़ा कुछ देखेंगे। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि ये उल्कापिंड 500 फीट चौड़ा रहा होगा। इस आकार की कोई चीज अगर पृथ्वी की ओर बढ़ती है तो वह वायुमंडल में ही जल कर खत्म हो जाती है। प्रोफेसर फिलिप लोगोन ने कहा कि जब से विज्ञान ने सिस्मोग्राफ के जरिए झटके नापे हैं, तब से लेकर अब तक ये सबसे बड़ा उल्कापिंड प्रभाव है।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications