NASA Meteor: अमेरिका के दक्षिणी टेक्सास में गिरा 1,000 पाउंड का उल्कापिंड, NASA कर रही जांच
नासा ने पुष्टि की है कि उल्कापिंड वातावरण से अलग होकर टेक्सास के मैकएलेन के पास एक रेस्ट हाउस के पास शाम लगभग 6 बजे गिरा। यह लगभग दो फीट व्यास का एक उल्कापिंड था जिसका वजन लगभग 1,000 पाउंड था।

अमेरिका के टेक्सास में बीते बुधवार को आसमान से एक विशाल आग का गोला जमीन पर गिरा। इसको देखकर स्थानीय नागरिक भयभीत हो गए। कई निवासियों ने तेज प्रकाश के साथ विस्फोट की आवाज सुनने की सूचना दी और अपने घरों को हिलते हुए अनुभव किया। शुरुआती जांच के बाद नासा का मानना है कि जिस आग के गोले में विस्फोट हुआ वह एक उल्कापिंड था। नासा ने कहा कि फिलहाल जांच जारी है। स्थानीय निवासियों को उस मलबे को छूने से मना किया गया है।
वीडियो में हुआ रिकॉर्ड
डलास में फॉक्स स्टेशन KDFW के मुताबिक नासा ने पुष्टि की है कि उल्कापिंड वातावरण से अलग होकर टेक्सास के मैकएलेन के पास एक रेस्ट हाउस के पास शाम लगभग 6 बजे गिरा। शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक, 15 फरवरी को आकाश में जो आग का गोला देखा गया वह लगभग दो फीट व्यास का एक उल्कापिंड था जिसका वजन लगभग 1,000 पाउंड (453.50 किलोग्राम) था। KDFW ने एक वीडियो के माध्यम से होम सिक्यूरिटी कैमरे से पक्षियों के घबराकर उड़ने और सोनिक बूम की आवाज़ के साथ कैप्चर किया गया।
नासा ने एक बयान में कहा कि उल्कापिंड तेज गति से पृथ्वी के वायुमंडल से टकराते हैं, लेकिन जमीन से टकराने से पहले वे छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटकर वायुमंडल से गुजरते हुए धीमे हो जाते हैं। नासा ने कहा कि उल्कापिंड तेजी से ठंडे होकर टूटते जाते हैं और आम तौर पर जनता के लिए खतरनाक नहीं होते हैं, लेकिन बड़े आकार के उल्कापिंड के गिरने से यह जोखिम भरा हो सकता है। नासा ने एक मानचित्र के साथ घटना की एक रिपोर्ट पोस्ट की है। इसमें उस क्षेत्र को दिखाया गया है जहां उल्कापिंड के टुकड़े गिरने की संभावना है।
आपको बता दें कि किसी वजह से ऐस्टरॉइड के टूटने पर उनका छोटा सा टुकड़ा उनसे अलग हो जाता है जिसे उल्कापिंड यानी Meteroid कहते हैं। जब ये उल्कापिंड धरती के करीब पहुंचते हैं तो वायुमंडल के संपर्क में आने के साथ ये जल उठते हैं और हमें दिखाई देती एक रोशनी जो शूटिंग स्टार यानी टूटते तारे की तरह लगती है लेकिन ये वाकई में तारे नहीं होते।












Click it and Unblock the Notifications