न्यूयॉर्क में मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शेख हसीना
ढ़ाका। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना संभावित तौर पर इस महीने मुलाकात करेंगे। इस महीने न्यूयॉर्क में होनी वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान की इनकी मुलाकात प्रस्तावित है।

मई में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह मोदी और शेख हसीना के बीच पहली मुलाकात होगी।
संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि अब्दुल्ला अब्दुल मोमिन ने बताया कि दोनों नेता 27 सितंबर को मुलाकात करेंगे। मोमिन ने बताया कि महासभा में 27 सितंबर को मोदी छठे वक्ता होंगे, जबकि हसीना आठवीं वक्ता होंगी। अपने भाषण खत्म करने के बाद दोनों नेता मुलाकात करेंगे। इनके मुलाकात से संबंधित सभी जरूरी तैयारियां जारी हैं।
हसीना 69वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने 22 सितंबर को न्यूयॉर्क पहुंचेंगी।
गौरतलब है कि, पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता में शामिल है। संबंधों को बेहतर बनाने के लिए मोदी हर संभव कदम उठा रहे हैं, जिसके तहत उन्होंने अपने सरकार के सौ दिनों के अंदर ही कई राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की है।












Click it and Unblock the Notifications