80 मिनट की मुलाकात में नरेंद्र मोदी ने जिनपिंग के साथ उठाया सीमा विवाद

Narednra Modi-meets-Xi Jinping
ब्राजीलिया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन के लिए ब्राजील में मौजूद हैं। मंगलवार को सम्‍मेलन के पहले दिन मोदी ने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की।

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात काफी अच्‍छी रही और दोनों के बीच कई मुद्दों को लेकर बातचीत भी हुई।

दुनिया को भी इंतजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की इस मुलाकात पर दुनियाभर की नजरें लगी हुई हैं। भारत और चीन पड़ोसी है, लेकिन दोनों के बीच हमेशा तनाव की स्थिति कायम रहती है।

पिछले दिनों नक्‍शा विवाद और लद्दाख में चीन की सेना की ओर से हुई घुसपैठ जैसे घटनाक्रमों के सामने आने के बाद यह मोदी की जिनपिंग के साथ पहली मुलाकात है।

80 मिनट तक चली 40 मिनट की मीटिंग

खास बात है कि प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच 40 मिनट की बातचीत होनी थी, लेकिन जब बातचीत शुरू हुई तो 80 मिनट तक चलती रही। प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति से कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों को साथ काम करने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने सीमा विवाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इसे सुलझाना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग इंडस्ट्रियल पार्कों की स्थापना और पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विकास पर सबसे ज्यादा जोर दिया।

मोदी ने दिया सहयोग पर जोर

उन्होंने कहा कि दोनों देशों को विकास के मूल मंत्र पर एक-दूसरे का सहयोग करना होगा, तभी वे अपने-अपने देश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर पाएंगे, वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सितंबर में भारत की यात्रा पर आ रहे हैं और दोनों देशों के बीच यात्रा की तारीखों पर बातचीत चल रही है।

वहीं चीनी राष्ट्रपति ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजिंग आने का न्योता दिया है, जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+