नोटबंदी: पीएम नरेंद्र मोदी की सफाई, बड़े और कठिन फैसले लेने से नहीं डरती हमारी सरकार
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने बुधवार को म्यांमार में नोटबंदी के बाद हो सही सरकार की आलोचना पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बड़े और कठिन फैसले लेने से नहीं डरती है, जो देश हित में होते हैं। वह बोले कि उनकी सरकार ऐसे फैसले ले सकते हैं क्योंकि उनकी सरकार राजनीति से अधिक देश के बारे में सोचती है।

पिछले साल 8 नवंबर को की गई नोटबंदी की घोषणा की बात तो पीएम ने की ही, साथ ही उन्होंने पिछले साल ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गई सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया। सरकार के बड़े और कठिन फैसलों को बताते हुए वह 1 जुलाई से लागू हुए जीएसटी के बारे में भी बोले। उन्होंने कहा- भले ही सर्जिकल स्ट्राइक हो, नोटबंदी हो या फिर जीएसटी हो, सभी फैसले हमारी सरकार ने बिना किसी डर के लिए हैं।
नोटबंदी के बारे में बात करते हुए पीएम ने कहा कि यह कदम कालेधन पर रोक लगाने के लिए उठाया गया था। इसकी मदद से लाखों ऐसे लोगों का पता चला है, जिनके बैंक खातों में करोड़ों रुपए पड़े थे, लेकिन उन्होंने कभी आयकर का भुगतान नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले तीन महीनों में करीब दो लाख कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया। ये कंपनियां कालेधन को वैध बनाने के काम में लगी हुई थीं।
पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार से निपटने के लिए उन्होंने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बैन किया। पीएम ने कहा कि भ्रष्ट लोगों की वजह से देश की पूरी जनता का भुगतना पड़ता है, जो हमें मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि हम देश को बदल नहीं रहे हैं, बल्कि नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने 2022 का टारगेट रखा है, जो स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ होगी।












Click it and Unblock the Notifications