नरेंद्र मोदी की हैंडराइटिंग पर फिदा हुआ व्हाइट हाउस
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका ने न सिर्फ गर्मजोशी से स्वागत किया बल्कि उनकी कई बातों से पूरा अमेरिका और यहां तक व्हाइट हाउस भी खासा प्रभावित हुआ है।

मोदी एक अक्टूबर को अपने अमेरिकी दौरे से लौटे। 29 सितंबर और 30 सितंबर को मोदी का दो बार व्हाइट हाउस में स्वागत किया गया।
वहां से निकलते समय मोदी ने विजिटर्स बुक में एक नोट लिखा। इस नोट को देखने से साफ पता चल जाता है कि मोदी न सिर्फ बोलने में माहिर हैं, बल्कि वह हैंडराइटिंग के भी काफी मास्टर हैं।
मोदी का यह नोट विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया गया था।
मोदी ने अपने इस नोट में लिखा था कि वह अमेरिका आकर काफी खुश हैं और राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मिलकर काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं।












Click it and Unblock the Notifications