ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम मोदी
मेलबर्न। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर जाएंगे और यहां पर मोदी अपने उस एक काम को पूरा करेंगे जो उनकी अमेरिका की यात्रा के दौरान अधूरा रह गया था।

ब्रिसबेन में जी-20 समिट
मोदी अपने इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि मोदी पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री होंगे जो यहां की संघीय संसद की स्पेशल ज्वाइंट मीटिंग में शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि मोदी अपने अमेरिका दौरे पर भी अमेरिका की संसद को संबोधित करने वाले थे लेकिन किसी कारणवश ऐसा नहीं हो सका था।
अब नरेंद्र मोदी जब ब्रिसबेन में जी-20 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे तो उसके ही बाद वह यहां विशेष संयुक्त बैठक में ऑस्ट्रेलिया की संसद के सदस्यों और नेताओं को संबोधित करेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई सांसद हैं खुश
बतौर प्रधानमंत्री मोदी पहली बार ऑस्ट्रेलिया जाएंगे और उनकी इस यात्रा के मद्देनजर वहां के कई सांसदों ने काफी खुशी जाहिर की है। इन सांसदों को उम्मीद है कि मोदी उन्हें हिंदी में संबोधित करेंगे।
इस बात ने उनकी खुशी को दोगुना कर दिया है। तस्मानिया की सीनेटर लीजा सिंह ने कहा कि मोदी के हिन्दी में संबोधन का मतलब होगा कि वह भारत का सम्मान, संस्कृति और क्षमताओं का सम्मान करते हैं और अपने साथ वहां की संस्कृति को साथ लेकर ऑस्ट्रेलिया आ रहे हैं।
लीजा के मुताबिक हमारी संसद के लिए यह काफी गर्व का विषय है कि मोदी इसे संबोधित करेंगे। इसके अलावा हमारे लिए यह कोई बड़ा विषय नहीं है कि वह कौन सी भाषा का प्रयोग करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications