रहस्यमय बाबा वेंगा की 2022 के लिए 2 डरावनी भविष्यवाणियां सच साबित! बचे 4 को लेकर भक्तों में डर
बाबा वेंगा बुल्गारिया की रहने वाली थीं और साल 1996 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आज तक सही हो रही हैं, ऐसा दावा किया जाता है।
नई दिल्ली, जुलाई 15: दुनिया के महान भविष्यवक्ता बाबा वेंगा, जिनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं, उन्होंने साल 2022 के लिए छह अविश्वसनीय भविष्यवाणियां की थीं और ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी दो भविष्यवाणियां सच साबित हो गई हैं, लेकिन उनकी बाकी की भविष्यवाणियां और भी ज्यादा खतरनाक और डरावनी हैं और लोग यही मना रहे हैं, कि उनकी बाकी की भविष्यवाणियां सच साबित ना हों। बाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणियों के लिए एक और महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस के समान प्रसिद्धि प्राप्त की है।

2022 के लिए 6 भविष्यवाणियां
रहस्यमय माने जाने वाली बाबा वेंगा ने 2022 के लिए एक भविष्यवाणी यह की थी, कि कई एशियाई देश और ऑस्ट्रेलिया तीव्र बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित होंगे और ये साबित होता दिख रहा है। भारत और चीन के साथ साथ ऑस्ट्रेलिया भी बाढ़ से काफी बुरी तरह से प्रभावित है। ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में इस साल की शुरूआत से भी भारी बारिश होती आई है और अब देश के कई हिस्सों में बाढ़ प्रचंड तांडव मचा रहा है और फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

यूरोप में सूखे की चेतावनी
इसके साथ ही बाबा वेंगा ने एक और भविष्यवाणी करते हुए भीषण गर्मी और सूखे की चेतावनी दी थी और कहा था, कि सूखे की वजह से कई शहर पानी संकट से गंभीर तौर पर प्रभावित होंगे और बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी भी सच साबित होती नजर आ रही है, क्योंकि यूरोप के कई शहर भारी सूखे से प्रभावित हैं। सूखे से प्रभावित पुर्तगाल ने अपने नागरिकों से फौरन पानी की कटौती कम करने के लिए कहा है और इटली वर्तमान में 1950 के दशक के बाद से सबसे खराब सूखे के संकट से गुजर रहा है। यानि, बाबा वेंगा ने 2022 के लिए जो भविष्यवाणियां की थी, उनमें से दो सच साबित हो रही हैं।

बाबा वेंगा की और भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा ने कहा था कि, साल 2022 में साइबेरिया से एक भयंकर वायरस विस्फोय होगा वहीं, उन्होंने टिड्डे के हमले को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। आपको बता दें कि, बाबा वेंगा का जन्म साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में उनका निधन हो गया था, लेकिन अपने निधन के बाद भी हर साल अपनी भविष्यवाणियों के लिए वो सुर्खियों में रहती हैं। वहीं, जब बाबा वेंगा जिंदा थी, तो उन्होंने अपने बारे में भी एक भविष्यवाणी की थी और कहा था, कि एक बार बवंडर ने उन्हें पटक दिया था, जिससे उनकी जिंदगी बदल गई थी। उन्हें काफी मुश्किल के बाद खोजा गया था और जब वो मिली थीं, तो वो रेत में डूबी हुईं थीं और काफी डरी हुई थीं। उसी घटना के बादा बाबा वेंगा की दोनों आंखे खराब हो गईं और चूंकी परिवार के पास पैसा नहीं था, लिहाजा उनका ऑपरेशन नहीं हो पाया। लेकिन, बावा वेंगा ने बाद में दावा किया था, कि उन्हें भविष्य में देखने की शक्ति हासिल हो गई है और फिर उन्होंने भविष्यवाणियां करनी शुरू कर दी थी।

कई भविष्यवाणियां सच होने के दावे
बाबा वेंगा बुल्गारिया की रहने वाली थीं और साल 1996 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आज तक सही हो रही हैं, ऐसा दावा किया जाता है। उन्होंने 9/11 के आतंकी हमलों, ब्रेक्सिट, सोवियत संघ आदि के बारे में जो बातें कही थीं, वो सब सच हुईं। बाबा वेंगा के भक्तों का कहना है, कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी, कि साल 2001 में अमेरिका के आसमान में दो स्टील की चिड़ियांओं का टक्कर होगा और उनके भक्त दावा करते हैं, कि उनका मतलब 9/11 के हमलों को लेकर था, जब ट्वीन टावर से आतंकवादियों ने विमान की टक्कर करा दी थी। वहीं, मौजूदा हालात के बारे में भी बाबा वंगा ने पहले भविष्यवाणी कर दी थी। उस दौरान उन्होंने लेखक वैलेन्टिन सिदोरोव से कहा था कि 2022 में रूस दुनिया का बादशाह बनेगा, जबकि यूरोप एक बंजर भूमि की तरह हो जाएगा। आगे उन्होंने कहा था कि "सभी बर्फ जैसे पिघल जाएंगे, केवल एक ही अछूता रहेगा- व्लादिमीर की महिमा, रूस की महिमा"। उनके अनुयायियों के मुताबिक बाबा का कहने का मतलब था कि रूस सबको रास्ते से हटा देगा और दुनिया पर राज करेगा।

सैकड़ों भविष्यवाणियां करने का दावा
बाबा वेंगा के भक्तों के मुताबिक, बाबा वेंगा ने अपने जीवन में 5079 तक की कई भविष्यवाणियां की हैं। उनका मानना है कि 5079 के बाद दुनिया तबाह हो जाएगी। खास बात ये है कि बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणियों को खुद से कहीं नहीं लिखा। उन्होंने इसे बस अपने अनुयायियों को बताई थीं, जो हर साल की शुरुआत में उसे दुनिया के सामने लाते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications