भूकंप के बाद जापान में सफेद जहर का कहर
नयी दिल्ली। जापान एक बार फिर से हिल गया। भूकंप के तेज झटकों ने जापान की कई जिंदगियों को तबाह कर दिया। भूकंप के बाद जापान अब एक रहस्यमयी हालात से गुजर रहा है। जापान की सड़कों पर एक सफेद रंग की फोम फैलती जा रही है। गलियां और सड़कें पूरी तरह से इसके कब्जे में आ चुकी है। कोई नहीं जानता कि ये फोम कहां से आई है।

यहां की सड़कों को अजीब तरह की सफेद रंग की कार्पेट ने ढक लिया है। कोई अब तक नहीं समझ पाया है कि सफेद रंग का मटीरियल आखिर क्या है। जापान के टेनजिन और फुकुका के सड़कों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सड़कों पर बिखरा सफेद फोम बर्फ जैसा प्रतीत हो रहा है।
जानकार अनुमान लगा रहे हैं कि भूकंप के दौरान जमीन के नीचे किसी पाइप के फटने ये फोम धीरे-धीरे रिस रहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार और शनिवार को यहां आए भूकंप में करीब 42 लोगों की मौत हो गई थी। जापान में आए इस तीव्र क्षमता के भूकंप की वजह से करीब 4 लाख लोग तो घरों से बेघर होना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications