म्यांमार सेना की बर्बरता, अपने लोगों पर की एयर स्ट्राइक, 80 लोगों की मौत
म्यांमार सेना की एयर स्ट्राइक वाली घटना पर मानवाधिकार संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से देश में हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा देने का सुझाव दिया है।
म्यांमार (Myanmar military air raid) की सेना ने अपने ही लोगों पर एयर स्ट्राइक कर दी है। उत्तरी काचिन (northern Kachin state) राज्य म्यांमार के सैन्य हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। वहीं, इस घटना को लेकर मानवाधिकार समूहों ने सत्तारूढ़ जनरलों पर युद्ध के कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। मानवाधिकार समूहों का इस जघन्य अपराध के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से देश के लिए हथियार और विमानन ईंधन बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया।

म्यांमार सेना की बर्बरता
म्यांमार की सेना की एयर स्ट्राइक में में गायकों और संगीतकारों सहित 80 से अधिक लोग के मारे जाने की सूचना मिली है। ये सभी काचिन जातीय अल्पसंख्यक समूह के सालगिरह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। काचिन कला संघ के प्रवक्ता ने बताया कि इन हवाई हमलों में 80 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 100 से ज्यादा घायल हो गए। उन्होंने बताया कि समारोह स्थल पर सैन्य विमान से 4 बम गिराए गए थे।

निहत्थे लोगों को मार डाला
बताया जा रहा है कि ये हमले ऐसे समय पर हुए हैं, आज से कुछ दिन बाद दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के विदेश मंत्री म्यांमार पर व्यापक हिंसा की चर्चा करने के लिए इंडोनेशिया में एक विशेष बैठक करने वाले हैं। पिछले साल फरवरी में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद रविवार रात को आयोजित समारोह में अचानक से हवाई हमला हो गया। कहा जा रहा है कि सेना द्वारा देश में ऐसा हमला पहली बार हुआ है। जहां इतनी संख्या में लोगों की मौत हो गई।

80 लोग मारे गए
काचिन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के एक प्रवक्ता ने सोमवार को फोन पर एसोसिएटेड प्रेस समाचार एजेंसी को बताया कि इस हवाई हमले में कम से कम 80 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए। प्रवक्ता ने बताया कि, शुरुआती रिपोर्टों में 60 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही थी। सैन्य सरकार के सूचना कार्यालय ने पुष्टि की कि काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी की 9वीं ब्रिगेड के मुख्यालय पर हमला किया गया था, इसे काचिन समूह की ओर से किए गए आतंकवादी कृत्यों के जवाब में आवश्यक ऑपरेशन कहा गया। वहीं काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी के अधिकारियों के करीबी सूत्रों ने बताया कि इस हमले में लगभग 80 लोगों की मौत हो गई है।

तुरंत जानकारी जुटा पाना असंभव
अटैक के बाद तुरंत किसी भी घटना के बारे में जानकारी जुटा पाना असंभव है। हालांकि, काचिन के प्रति सहानुभूति रखने वाले मीडिया की ओर से साझा किए गए वीडियो में हमले के बाद के भयानक मंजर को दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि सैन्य विमानों ने रविवार शाम समारोह में चार बम गिराए। कार्यक्रम में 300 से 500 संगीतकार और अन्य कलाकार शामिल हुए थे। काचिन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के एक प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए लोगों में काचिन सैन्य अधिकारी और सैनिक, संगीतकार, जेड खनन व्यवसाय के मालिक, अन्य नागरिक और मंच के पीछे काम करने वाले रसोइये भी शामिल हैं।

घायलों के इलाज पर रोक
काचिन न्यूज ग्रुप ने यह भी बताया कि सरकारी सुरक्षा बलों ने घायलों को पास के शहरों के अस्पतालों में इलाज करवाने पर रोक लगा दी है। इससे घायलों का जख्म और भी गहरा होता जा रहा है। म्यांमार के हालात बद से बदतर होते चले जा रहे हैं। वहीं, एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सेना से डॉक्टरों और मानवीय संगठनों को क्षेत्र में और हवाई हमलों से प्रभावित लोगों तक पहुंच प्रदान करने का आह्वान किया। वहीं, दूसरी तरफ म्यांमार में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय ने बताया कि, हवाई हमलों की खबरें चिंतित करने वाली हैं। सुरक्षा बलों की ओर से निहत्थे नागरिकों के खिलाफ बल का प्रयोग किया जाना गलत है। इसके जिम्मेदार लोगों की जवाबदही तय की जानी चाहिए। बता दें कि, काचिन स्वतंत्रता संगठन की स्थापना की 62वीं वर्षगांठ का उत्सव रविवार को उसी स्थान पर मनाया जा रहा था, जहां पर काचिन की सैन्य शाखा सैन्य प्रशिक्षण भी करते हां। यह इलाका हपाकांत क्षेत्र में स्थित हैं। यह क्षेत्र यांगून से 950 किलोमीटर की दूर पर स्थित है।
(Photo Credit: Twitter)












Click it and Unblock the Notifications