म्यांमार की नेता आंग सू की के घर पर पेट्रोल बम से हमला

नई दिल्ली। म्यांमार की नेता आंग सान सू की के घर पर अज्ञात लोगों ने बम से हमला कर दिया, जिस वक्त यह हमला किया गया उस वक्त सू की अपने घर पर मौजूद नहीं थीं। अधिकारियों के अनुसार यह बम घर के कंपाउंड में फेंका गया था, जिसमे कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है। यह बम पेट्रोल क्रूड बम था, जिसे गुरुवार की सुबह फेंका गया था।

aung suu kyi

सरकारी प्रवक्ता जॉ हेते ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त सू की राजधानी नेपिदा में थी। इस हमले में मुख्य निशाना सू की ही थीं और यह हमला देश के सबसे बड़े शहर यंगोन में किया गया था। नोबेल पीस प्राइज विनर सू की इस घर में कई वर्षों तक हाउस अरेस्ट के दौरान रही थीं। सू की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी ने 2012 में सत्ता संभाली है।

घटना के बारे में जॉ ने बताया कि इस घटना के बाद एक अज्ञात व्यक्ति को घर से भागते हुए देखा गया है, जिसके बाद पेट्रोल बम से धमाका हुआ, जिसमे कुछ पानी के पाइप चल गए। इस हमले के बारे में उन्होंने किसी भी तरह की आशंका से इनकार किया है। आपको बता दें कि सू की म्यांमार के बौद्ध वर्ग में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं, लेकिन मुस्लिम रोहिंग्या के खिलाफ उनके रुख की दुनिया में काफी आलोचना हुई है।

मौजूदा समय में सू की आधिकारिक पद पर हैं, वह स्टेट काउंसलर व विदेश मंत्री हैं। स्टेट काउंसलर का पद खासतौर पर सू के लिए बनाया गया है। जॉ ने बताया कि घटना का एक वीडियो सू की के घर के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बनाया है, जिसमे देखा जा सकता है कि घर पर बम फेंककर एक व्यक्ति भाग रहा है, पुलिस इस संदिग्ध की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें- मालदीव: पूर्व राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद नशीद बरी, रिहाई के आदेश, मचा सियासी तूफान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+