म्यांमार में आस्ट्रेलियाई अर्थशास्त्री और पूर्व ब्रिटिश राजदूत समेत 5,744 कैदियों को मिली रिहाई
इन सभी कैदियों को पिछले साल हुए तख्तापलट के दौरान जनता उकसाने के लिए दंड संहिता की धारा 505ए के तहत हिरासत में लिया गया था।
म्यांमार में सेना ने हजारों कैदियों को रिहा किया है। इनमें पूर्व ब्रिटिश राजदूत विक्की बोमन, ऑस्ट्रेलियाई अर्थशास्त्री और आंग सान सू की के पूर्व सलाहकार सीन टर्नेल और जापानी पत्रकार टोरू कुबोता भी शामिल हैं। देश के जुंटा के हवाले से यह खबर आई है। म्यांमार की मीडिया के मुताबिक राष्ट्रीय विजय दिवस को चिन्हित करने के लिए इन कैदियों को रिहा करने का फैसला किया गया है। म्यांमार के इरावदी न्यूज और बीबीसी बर्मीज ने पुष्टि की है कि पूर्व ब्रिटिश राजदूत विक्की बोमन और एक जापानी पत्रकार व फिल्म निर्माता टोरू कुबोता को जेल से रिहा किया गया है। लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुल 5,744 कैदियों को रिहाई दी गई है।

Image- Twitter
इन सभी कैदियों को पिछले साल हुए तख्तापलट के दौरान जनता उकसाने के लिए दंड संहिता की धारा 505ए के तहत हिरासत में लिया गया था। बीते सितंबर में सू की के सलाहकार व ऑस्ट्रेलियाई अर्थशास्त्री सीन टर्नेल पर देश की गोपनीयता कानून का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था जिसके लिए उन्हें 3 साल की सजा भी सुनाई गई थी। विक्की बोमन पर आप्रवासन उल्लंघन और कुबोटा पर राजद्रोह और संचार कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। बोमन को उनके पति व प्रमुख बर्मी कलाकार को हेटिन लिन के साथ कैद कर लिया गया था।
वहीं, म्यांमार नाउ ने सैन्य परिषद का हवाला देते हुए कहा कि म्यांमार के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जेल से रिहा किए गए लोगों को क्षमा प्रदान किया गया है।
राष्ट्रीय दिवस पर सैन्य परिषद ने घोषणा की कि लगभग 6,000 कैदियों को रिहा कर दिया गया है। उनमें से चार विदेशी और 11 मशहूर हस्तियां थीं। हालांकि, सू की और उनकी अपदस्थ सत्तारूढ़ पार्टी, नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को माफी नहीं दी गई है। बता दें कि 1 फरवरी, 2021 को हुई छापेमारी में आंग सान सू की सहित कई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल सैन्य तख्तापलट के बाद से म्यांमार राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स के अनुसार, शासन ने तख्तापलट के बाद से 16,232 से अधिक असंतुष्टों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 13,000 से अधिक जुंटा हिरासत में हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications