मिजोरम एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ म्यांमार सेना का मिलिट्री प्लेन, 14 लोग थे सवार
Myanmar Army plane Crash: मिजोरम के लेंगपुई हवाईअड्डे पर मंगलवार को म्यांमार सेना का एक विमान क्रैश होने से छह लोग घायल हो गए हैं। मिजोरम के डीजीपी ने कहा है, कि विमान में पायलट समेत 14 लोग सवार थे, घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि विमान को म्यांमार के उन सैनिकों को लेना था जो म्यांमार सेना और विद्रोहियों के बीच झड़प के कारण लांगतलाई जिले से भाग गए थे।
#Myanmar army plane crash lands in Mizoram Airport, six injured. pic.twitter.com/RCf7J3nIbZ
— BIKASH KUMAR JHA (@bikash_jha_) January 23, 2024

यह दुर्घटना उस दिन हुई है, जब असम राइफल्स के एक अधिकारी ने कहा, कि भारत ने म्यांमार के 184 सैनिकों को उनके देश वापस भेज दिया है, जो पिछले सप्ताह एक जातीय विद्रोही समूह के साथ मुठभेड़ के बाद मिजोरम भाग गए थे।
अधिकारी ने कहा, कि पिछले हफ्ते कुल 276 म्यांमार सैनिक मिजोरम में दाखिल हुए थे और उनमें से 184 को सोमवार को वापस भेज दिया गया। उन्होंने कहा, उन्हें आइजोल के पास लेंगपुई हवाई अड्डे से पड़ोसी देश के राखीन राज्य में सिटवे तक म्यांमार वायु सेना के विमानों से भगाया गया था।
(This is a developing story. Please check back for updates)












Click it and Unblock the Notifications