Myanmar Air strike: अपने ही देश के गांव पर म्यांमार का हवाई हमला, 100 की मौत
Myanmar Air strike: सेना के शासन के खिलाफ आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान म्यांमार ने हवाई हमला कर दिया, जिसमे 100 लोगों के मारे जाने की खबर है।

ये लोग सेना के शासन के खिलाफ आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे, इसी दौरान म्यांमार की ओर से किए गए हवाई हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस हमले के बाद युनाइटेड नेसंश राइट्स के चीफ ने इस हमले को भयानक बताया है।
बता दें कि म्यांमार में सेना का शासन है, जिसके खिलाफ यहां के लोग विद्रोह कर रहे हैं और लोकतंत्र की मांग कर रहे हैं। जिसकी वजह से म्यांमार की सेना ने 2021 के बाद से यहां विद्रोह के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि 2021 के बाद से अभी तक 3000 से अधिक लोगों को सेना ने मौत के घाट उतार दिया है।
मौत हो चुकी है।
आपात सेवा में काम करने वाले एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में तकरीबन 30 बच्चे शामिल हैं। स्थानीय ग्रुप के एक जवान ने कहा कि यह वॉर क्राइम है। जिस जगह पर इन लोगों ने हमला किया है, वह सैन्य टार्गेट नहीं था।
म्यांमार की सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने मंगलवार की रात को एयर स्ट्राइक की है। जूंता के प्रवक्ता ने कहा कि यहां पर नया कार्यालय खोलने का कार्यक्रम चल रहा था, सुबह तकरीबन 8 बजे पाजी गयी गांव में नया दफ्तर खुलने जा रहा था। प्रवक्ता ने कहा कि कुछ लोग जो इस हमले में मारे गए हैं वह एंटी कूप फाइटर हैं, ये वर्दी पहनते हैं। कुछ लोग बिना वर्दी वाली भी हो सकते हैं। पीपुल्स डिफेंस फोर्स के लोगों ने माइन लगा रखी थी, जिसकी वजह से यहां कई लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications