फूड सेंटर में मुस्लिम महिला के बॉस ने जबरदस्ती उतारा हिजाब

वर्जीनिया। अमेरिका के डलेस में हैरान करने वाली खबर सामने आयी है, जहां एक मुस्लिम महिला ने कपड़ों को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया है। वर्जीनिया के डलेस प्रांत में एक मुस्लिम महिला के हिजाब पहनने पर उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया है। फूड सर्विस कंपनी में काम कर रही एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके बॉस ने अपने हाथों से खींचकर हिजाब को उतार दिया।

फूड सेंटर में मुस्लिम महिला के बॉस ने जबरदस्ती उतारा हिजाब

एलएसजी स्काई शेफ में पिछले 25 सालों से मरियम मेथ काम करती है। यह कंपनी एयरलाइंस के लिए फूड तैयार करती है। यह कंपनी डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फूड उपलब्ध कराती है।

मेथ ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सुपरवाइजर ने नया नियम निकाला है कि ब्रेक के बाद लौटने पर फूड हाउस में नया हेयरनेट डालना होगा। मेथ ने बताया कि सपुरवाइजर ने अच्छी तरह से कहने के बजाय, उसने जबरदस्ती हिजाब को खींच लिया और बाल उजागर हो गए। मेथ का कहना है कि सार्वजनिक रूप से बालों को दिखाना हमारे धर्म के खिलाफ है।

इस घटना के बाद काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन (CAIR) ने मेथ का प्रतिनिधित्व करते हुए सुपरवाइजर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और यौन हिंसा का केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+