अफगानिस्तान के गुरुद्वारा पर आतंकी हमला, सिलसिलेवार बम धमाकों से दहला काबुल

काबुल (Kabul) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार। यहां के कर्ते परवान (karet parwaan) में गुरुद्वारे के पास सड़क पर कई धमाके हुए हैं।

काबुल, 18, जून: अफगानिस्तान के काबुल (Kabul) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के कर्ते परवान (karet parwaan) में गुरुद्वारे के पास सड़क पर कई धमाके हुए हैं। अभी तक 2 लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, सिख समुदाय और एक मुस्लिम समुदाय का अहमद नाम का सुरक्षागार्ड की इस हमले में मौत हुई है। एएनआई खबर के मुताबिक, आतंकी हमले से पहले गुरुद्वारे में 25 से 30 अफगान हिंदू और सिख मत्था टेकने पहुंचे थे। उसी वक्त कई आतंकी एक साथ गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हो गए।

iii

Recommended Video

    Blasts in Kabul: Sikh Gurdwara Karte Parwan पर हमला, कई ब्लास्ट हुए | वनइंडिया हिंदी | *News

    जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारे पर आतंकियों ने काबुल के समयानुसार 7:15 मिनट पर हमला कर दिया। इस दौरान घायल दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है और तीन लोगों को बाहर निकाला गया है। वहीं आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान तालिबान के तीन सैनिक घायल बताए जा रहे हैं।

    काबुल गुरुद्वारा में आतंकी हमला, कई लोगों की मौत
    प्रारंभिक इनपुट से पता चला है कि, गुरुद्वारे के गेट के बाहर सिलसिलेवार धमाके किए गए, जिसमें दो लोग मारे गए हैं। अभी इस घटना की पूरी जानकारी मिलनी बाकी है। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने गुरुद्वारे की भीतर अंधाधुंध गोलियां चलाई है। गोलीबारी में कितने लोगों मारे गए हैं। इसका खुलासा होना अभी बाकी है। जानकारी के मुताबिक परिसर के अंदर 2 विस्फोट हुए और वहां के आसपास के दुकानों में आग लग गई। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि कम से कम 2 हमलावर गुरुद्वारा परिसर के अंदर हैं और तालिबान सरकार उन्हें जिंदा पकड़ने की कोशिश कर रही है। मरने वालों की सही संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है।

    क्या कह रहे हैं बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा?
    यहां बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि काबुल के गुरुद्वारे में विस्फोट होने की सूचना मिली है। ये सिलसिलेवार बम धमाका शनिवार तड़के हुए हैं। वहीं सिरसा ने गुरुद्वारा करते परवान के अध्यक्ष गुरनाम सिंह से बातचीत की है। काबुल के करते परवान गुरुद्वारा साहिब पर आज सुबह श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश करते समय दहशतगर्दों द्वारा हमला हुआ है। इस समय गुरुद्वारा दहशतगर्दों के क़ब्ज़े में है। गुरुद्वारा साहिब के प्रेसिडेंट से मेरी लगातार बात हो रही है।

    विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता
    विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ट्वीट किया, ''हम काबुल शहर में एक पवित्र गुरुद्वारे पर हुए हमले की घटना से बहुत चिंतित हैं। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और आगे की घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।''

    सिखों, हिंदुओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
    गुरनाम ने अफगानिस्तान में सिखों के लिए वैश्विक समर्थन का अनुरोध किया है। जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा के गार्ड की आतंकी हमले में मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक कई सारे लोग अभी भी गुरुद्वारे के अंदर फंसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक फायरिंग चल रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के पीछे आईएसआईएस खुरासन के हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। कुछ ही समय बाद वहां की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी

    जब से तालिबान ने अफगानिस्तान ने कब्जा किया है तब से वहां के अल्पसंख्यक समुदाय असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहां आतंकी गतिविधियां भी बढ़ती ही जा रही है।चीन की स्थानीय समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा, 'हमने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे कार्ते परवान इलाके में विस्फोट की आवाज सुनी। पहले विस्फोट के लगभग आधे घंटे के बाद दूसरा विस्फोट हुआ। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। उसने बताया कि सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी है।

    प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, विस्फोट के कारण आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। हमले के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। उसने कहा, "विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। सुरक्षा बलों द्वारा चेतावनी के लिए कई गोलियां दागी गईं।' हालांकि, धमाकों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सिख समुदाय के नेताओं का अनुमान है कि तालिबान शासित अफगानिस्तान में सिर्फ 140 सिख बचे हैं, जिनमें से ज्यादातर पूर्वी शहर जलालाबाद और राजधानी काबुल में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+