Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेटे अनंत के लिए मुकेश अंबानी ने खरीदा Dubai का सबसे महंगा बंगला, जानें क्यों गुप्त रखी गई थी डील?

ये प्रॉपर्टी दुबई के सबसे पॉश इलाके में शुमार पाम जुमेराह बीच पर स्थिति है और ये प्रॉपर्टी डील इस साल की शुरुआत में खरीदी गई थी और दुबई में इससे महंगा घर अब तक नहीं बिका है।

दुबई, अगस्त 27: विश्व के टॉप अमीर कारोबारियों में शामिल भारत के मुकेश अंबानी ने दुबई का सबसे महंगा और आलीशान बंगला अपने बेटे के लिए खरीदा है, लेकिन बंगले की ये डील रहस्यमयी तरीके से की गई है, जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है। हैरानी भरा सवाल ये है, कि आखिर मुकेश अंबानी ने अपने बेटे के लिए समु्द्र किनारे जो बंगला खरीदा है, उसकी डील रहस्यमयी क्यों रखी गई है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में समुद्र किनारे विला खरीदने के रहस्यमयी खरीददार मुकेश अंबानी हैं और ये विला दुबई शहर का सबसे महंगा विला है और ये डील अब तक किसी विला के लिए हुई सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील है। इकोनॉमिक टाइम्स ने खुलासा इस डील की जानकारी रखने वाले दो लोगों से बातचीत के आधार पर किया है, जिनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

Recommended Video

    Mukesh Ambani के छोटे बेटे Anant Ambani Dubai में होंगे शिफ्ट? | वनइंडिया हिंदी | *News
    दुबई का सबसे महंगा विला खरीदा

    दुबई का सबसे महंगा विला खरीदा

    इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्रॉपर्टी दुबई के सबसे पॉश इलाके में शुमार पाम जुमेराह बीच पर स्थिति है और ये प्रॉपर्टी डील इस साल की शुरुआत में खरीदी गई थी। मुकेश अंबानी ने ये विला अपने सबसे छोटे बेटे अनंत के लिए खरीदी गई थी और इसका खुलासा इस डील की जानकारी रखने वाले दो जानकारों में से एक ने दी है। जानकारों ने कहा कि, ये खरीददारी बिल्कुल निजी खरीददारी है और ये डील भी निजी डील है। समुद्र तट के किनारे स्थिति ये हवेली, हथेली के आकार के कृत्रिम द्वीपसमूह के उत्तरी भाग में स्थित है और इसमें 10 बेडरूम, एक निजी स्पा, एक इनडोर और एक आउटडोर पूल हैं। इस विला की कीमत 80 मिलियन डॉलर यानि करीब साढ़े 6 अरब के आसपास है। स्थानीय मीडिया ने इस प्रॉपर्टी डील के बारे में रिपोर्ट तो दी थी, लेकिन यह नहीं बताया था, कि इस प्रॉपर्टी का खरीददार कौन है और अब पता चला है, कि प्रॉपर्टी मुकेश अंबानी ने खरीदी है।

    अल्ट्रा अमीरों के लिए पसंसीदा जगह

    अल्ट्रा अमीरों के लिए पसंसीदा जगह

    दुबई अल्ट्रा अमीरों के लिए एक पसंदीदा बाजार के रूप में उभर रहा है, जिसे सरकार ने लंबी अवधि के "गोल्डन वीजा" की पेशकश करके और विदेशियों के लिए घर के स्वामित्व पर प्रतिबंधों में ढील देकर सक्रिय रूप से आकर्षित किया है। और विश्व के कई अमीर कारोबारी, खिलाड़ी और अभिनेता दुबई में बंगला खरीद रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम और बॉलीवुड मेगा स्टार शाहरुख खान अब मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के नए पड़ोसी होंगे। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति 99.3 अरब डॉलर है और अनंत अंबानी उनके तीन वारिसों में से एक हैं। 65 साल के मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं और अब वो धीरे-धीरे अपने बच्चों के हाथों में अपनी विरासत की बागडोर सौंप रहे हैं। मुकेश अंबानी ने अब ग्रीन एनर्जी, टेक सेक्टर और ई-कॉमर्स जैसे इंडस्ट्री में भी अपना कदम बढ़ाया है।

    बच्चों के लिए विदेशों में घर

    बच्चों के लिए विदेशों में घर

    इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों जानकारों में से एक जानकार का कहना है, कि अंबानी परिवार ने अब विदेशों में अचल संपत्ति खरीदने की तरफ तेजी से कदम बढ़ाए हैं और मुकेश अंबानी अपने तीनों बच्चों के लिए पश्चिमी देशों की तरफ घर देख रहे हैं। पिछले साल, रिलायंस ने यूनाइटेड किंगडम में स्टोक पार्क लिमिटेड को खरीदने के लिए 79 मिलियन डॉलर खर्च किए थे, जिसमें जॉर्जियाई-युग की हवेली है और रिपोर्ट के मुताबिक, ये हवेली मुकेश अंबानी ने अपने सबसे बड़े बेटे आकाश अंबानी के लिए खरीदी है, जिन्हें हाल ही में टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड का अध्यक्ष नामित किया गया है। वहीं, जानकार व्यक्तियों में से एक ने कहा कि, अब मुकेश अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के लिए न्यूयॉर्क में एक घर की तलाश कर रहे हैं।

    दुबई का सौदा रखा गया गुप्त

    दुबई का सौदा रखा गया गुप्त

    दुबई संपत्ति सौदा गुप्त रखा गया है और इसे रिलायंस की ऑफसोर संस्थाओं में से एक द्वारा आयोजित किया जाएगा, जानकार लोगों में से एक ने कहा कि, अंबानी इसे अनुकूलित करने और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लाखों डॉलर खर्च करेंगे। लंबे समय से अंबानी के सहयोगी परिमल नाथवानी, जो समूह में कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक और संसद सदस्य हैं, वो इस विला का मैनेजमेंट देखेंगे। हालांकि, मुकेश अंबानी का प्राथमिक निवास मुंबई में 27 मंजिला गगनचुंबी इमारत एंटीलिया ही रहेगा, जिसमें तीन हेलीपैड, 168 कारों के लिए पार्किंग, 50 सीटों वाला मूवी थियेटर, एक भव्य बॉलरूम और नौ लिफ्ट हैं। वहीं, इकोनॉमिक टाइम्स के ईमेल्स और टेलीफोन कॉल्स का रिलांयस की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है।

    काफी प्रसिद्ध और महंगा है बीच

    काफी प्रसिद्ध और महंगा है बीच

    आपको बता दें कि, लक्ज़री घरों के अलावा, पाम जुमेराह बीच फ़ारस की खाड़ी के नीले पानी के लुभावने दृश्यों के साथ पॉश होटल, शानदार क्लब, स्पा, रेस्तरां और शानदार अपार्टमेंट टावरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसका निर्माण 2001 में शुरू हुआ था और 2007 के आसपास से यहां लोगों ने रहना शुरू किया था। दुबई का प्रॉपर्टी बाजार, जो अपनी अर्थव्यवस्था में लगभग एक तिहाई का योगदान देता है, वो सात साल की मंदी से उबर रहा है और दुबई सरकार के नए नियमों के तहत, निवेशक कम से कम 20 लाख दिरहम की संपत्ति खरीदने पर 10 साल का वीजा प्राप्त कर सकते हैं।

    80 प्रतिशत हैं विदेशी नागरिक

    80 प्रतिशत हैं विदेशी नागरिक

    आपको बता दें कि, संयुक्त अरब अमीरात की कुल आबादी में 80% से ज्यादा लोग विदेशी नागरिक हैं और विदेशी पर्यटन ही दशकों से अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार रहे हैं, ज्यादातर विदेशी नागरिक निजी क्षेत्र की नौकरियां करते हैं और दुनिया के कुछ सबसे बड़े मॉल में संपत्ति या खरीदारी पर अपना पैसा खर्च करते हैं। खासकर भारतीय लोगों में दुबई को लेकर काफी आकर्षण है और दुबई में अचल संपत्ति खरीदने के मामले में भारतीय लगातार शीर्ष पर चल रहे हैं, जिसमें अब एक नया नाम मुकेश अंबानी का भी शामिल हुआ है। वैश्विक संपत्ति बाजार में रॉकेट की रफ्तार से दाम बढ़े हैं। और हाल ही में स्विस अरबपति अर्नेस्टो बर्टारेली ने लंदन के अनन्य बेलग्रेविया जिले में लगभग £ 92 मिलियन ($ 108 मिलियन) में एक घर खरीदा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+