Mozambique: मोजांबिक में हैजा फैलने के बाद लोगों को ले जा रही नाव समुद्र में पलटी, 94 की मौत
Mozambique Boat capsizes: मोजांबिक में भीषण नाव हादसे में कम से कम 94 लोगों की मौत हो गई है। देश के समुद्री परिवहन संस्थान (इंट्रास्मार) के एक अधिकारी ने कहा है, कि मोजांबक के उत्तरी तट पर एक नौका पलटने से बच्चों सहित कम से कम 94 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग लापता हैं।
INSTRASMAR सोमवार को राज्य टेलीविजन पर कहा है, कि जहाज एक मछली पकड़ने वाली नाव थी और उसे लोगों को ले जाने के लिए लाइसेंस नहीं दिया गया था।

बयान में कहा गया है, कि "रविवार को समुद्री हादसा हुआ है और 130 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम 94 लोगों की मौत हो गई। हमने 94 शव बरामद किए हैं और 26 लापता हैं।" बयान में आगे कहा गया है, कि "नाव नामपुला प्रांत के लुंगा से लोगों को मोजांबिक द्वीप ले जा रही थी और प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है, कि नाव ज्वार की लहर की चपेट में आ गई थी।"
हैजा से बचने के लिए भाग रहे थे लोग
मोजांबिक के सरकारी टेलीविजन टीवीएम ने एक अन्य स्थानीय समुद्री प्रशासक का हवाला देते हुए कहा है, कि यात्री हैजा फैलने के डर से भाग रहे थे। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प (बीबीसी) के अनुसार, नामपुला प्रांत के राज्य सचिव जैमे नेटो ने भी कहा है, कि क्षेत्र में हैजा फैलने की डर से लोग भाग रहे थे। उन्होंने बीबीसी को बताया, "चूंकि नाव अत्यधिक भरी हुई थी और यात्रियों को ले जाने के लिए नाव सही नहीं थी, इसलिए वह डूब गई।" उन्होंने बताया कि मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं।
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में समुद्र तट पर कई शव पड़े हुए दिखाए गये हैं और कुछ लोग बच्चों के शव ले जा रहे हैं। रॉयटर्स तुरंत इन वीडियो की पुष्टि नहीं कर सका। कुछ लोग एक मेले में भाग लेने के लिए यात्रा कर रहे थे।
मोजांबिक और दक्षिणी अफ्रीका के अन्य देश पिछले साल से हैजा के प्रकोप से जूझ रहे हैं। मोजांबिक के कई क्षेत्रों तक सिर्फ नावों से ही पहुंचा जा सकता है, जहां अक्सर भीड़भाड़ रहती है। देश में सड़क नेटवर्क खराब है और कुछ क्षेत्र जमीन या हवाई मार्ग से पहुंच योग्य नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications