परिवार पालने के लिए 43 साल तक एक मां बनी रही मर्द

नयी दिल्ली। मां की ममता का कोई मोल नहीं लगाया जा सकता है। मां अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने से परहेज नहीं करती, लेकिन मिस्र की एक मां ने जो अपने बच्चों के लिए किया उसे जानकर आप अपने आप पर गर्व महसूस करेंगे। जी हां मिस्र की एक महिला ने अपने पति की मौत के बाद परिवार चालने के लिए 43 सालों तक मर्द का भेष धारण किए रखा।

muslim women

बेटी को पालने के लिए वो पुरुष बनकर काम करती रही। सीसा अबू दाओ नाम की ये महिला मिस्र के लक्सर प्रांत की रहने वाली है। पति की मौत के वक्त वो गर्भवती थी। बेटी के जन्म के बाद उसके सामने बेटी को पालने की चुनौती थी क्योंकि मिस्र के समाज में महिलाओं का काम करना वर्जित था। ऐसे में अबू ने अपने परिवार को पालने के लिए अपना भेष बदल लिया। वो मर्द बन गई।

मर्द बनकर इस मां ने ईंट उठाने, जूता पॉलिश करने जैसे कई काम किए। कई सालों की मेहनत के बाद अबू दाओ ने बेटी का निकाह किया, लेकिन संघर्ष खत्म नहीं हुआ। अबू दाओ के इस संघर्ष का सम्मान करते हुए सरकार ने उन्हें ‘आदर्श मां' के खिताब से नवाजा। अबू अब मर्द के भेष में ही काम करती है। अब वो लोगों की बुरी नजर से बचने के लिए मर्द का भेष धारण किए हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+