OMG! पति बेटी को करता था इग्नोर इसलिए मां ने बेटों की हत्या कर दी
ओहियो। अमेरिका में एक ऐसा गुनाह सामने आया है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां ओहियो में एक मां ने अपने तीन बेटो को मार डाला। उसने सिर्फ इसलिए अपने बेटों को मार डाला क्योंकि उसका पति उसे और उसकी बेटी को समय देने के बजाय अपने बेटो के साथ समय बिताने लगा था।

साथ ही वह अपने परिवार को छोटा रखना चाहती थी। वह चाहती थी कि घर में सिर्फ उसकी बेटी और उसका पति उसके साथ रहे। इन बच्चों की उम्र तीन माह और चार वर्ष थी।
सीएनएन के मुताबिक इस महिला का नाम ब्रिटनी पिलकिंगटन है और इसने खुद पुलिस को फोन करके इस बारे में बताया। ब्रिटनी के मुताबिक उसने पिछले 13 माह में अपने तीनों बेटों को अलग-अलग तरीके से मार डाला है। पुलिस को ब्रिटनी ने फोन करके बताया कि उसका तीन माह का बेटा नोआह ठीक से सांस नहीं ले पा रहा है।
ब्रिटनी की फोन कॉल के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच को और भी ज्यादा सतर्कता से इसलिए शुरू किया क्योंकि नोआह की मौत भी उसी तरह से हुई थी जैसे उसके दो भाईयों की हुई थी।
ब्रिटनी के पति जोसेफ ने पिछले वर्ष गर्मियों में अपने तीन माह के एक और बेटे नियाल को इसी तरह से घर में मरा हुआ पाया था। इसके बाद उनका चार वर्ष का बेटा गेविन भी इसी तरह से मरा हुआ मिला। ओहियो पुलिस ने जानकारी दी है कि ब्रिटनी ने पूछताछ में यह बात कुबूल कर ली है कि ब्रिटनी ने अपने तीनों बेटों को जानबूझकर मार डाला है।
ब्रिटनी ने अपने बेटों के मुंह पर कंबल डालकर उनकी हत्या की। हत्या की वजह भी ब्रिटनी खुद कुबूल की। पुलिस का कहना है कि ब्रिटनी को लगता था कि उसका पति जोसेफ उनकी बेटी को इग्नोर करता था।












Click it and Unblock the Notifications