फ्रांस: मोस्‍ट वांटेंड चोर, हेलीकॉप्‍टर की मदद से बस 10 मिनट में जेल से फरार, पुलिस और पैरामिलिट्री सर्च में जुटी

फ्रांस में रविवार को पुलिस ने एक मोस्‍ट वांटेंड चोर की तलाश के लिए सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च किया गया है। हॉलीवुड फिल्‍मों से प्रभावित इस चोर ने भागने में भी फिल्‍मों से ही प्रेरणा ली है। इस चोर ने भागने के लिए कमांडो की टेक्निक का प्रयोग किया और हेलीकॉप्‍टर की मदद से जेल से भागा है।

पेरिस। फ्रांस में रविवार को पुलिस ने एक मोस्‍ट वांटेंड चोर की तलाश के लिए सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च किया गया है। हॉलीवुड फिल्‍मों से प्रभावित इस चोर ने भागने में भी फिल्‍मों से ही प्रेरणा ली है। इस चोर ने भागने के लिए कमांडो की टेक्निक का प्रयोग किया और हेलीकॉप्‍टर की मदद से जेल से भागा है। इस घटना ने फ्रेंच पुलिस को हैरान करके रख दिया है। इस चोर का नाम रिडुआ फायड है और इसकी उम्र 46 वर्ष है। रिडुआ को पेरिस के करीब स्थित एक जेल में बंद करके रखा गया था। उसने अपने दो साथियों की मदद लेकर अपने काम को पूरा किया।

france-thief.jpg

दो दोस्‍तों ने की मदद, भाई हिरासत में

फायड के दोनों साथियों ने स्‍मोक बम और एंगेल ग्राइंडर्स का सहारा लेकर जेल के विजिटिंग रूम तक रास्‍ता बनाया। यहां पर फायड अपने भाई से बात कर रहा था। फायड के भाई को घटना के बाद हिरासत में ले लिया गया है। सिर्फ 10 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में फायड ने हेलीकॉप्‍टर की भी मदद ली और जेल से भाग गया। जेल अधिकारी मार्शल डेलब्राय की ओर न्‍यूज एजेंसी एएफपी को यह जानकारी दी गई है। फायड को पेरिस के करीब रियू स्थित जेल में रखा गया था। फायड को याल 2010 में बैंक लूट की वजह से 25 वर्ष की सजा सुनाई गई थी।

कमांडो स्‍टाइल में जेल से फरार

यह पहला मौका नहीं है जब फायड इस तरह से जेल से भागा है। साल 2013 में भी वह डायनामाइट का सहारा लेकर जेल से भाग गया था। फायड की तलाश के लिए 2,900 पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को देशभर में रवाना कर दिया गया है। जो हेलीकॉप्‍टर फायड ने प्रयोग किया उसे एक फ्लाइट इंस्‍ट्रक्‍टर को डरा-धमका कर हासिल किया गया था। हेलीकॉप्‍टर ने भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर जेल के अंदर लैंडिंग की थी। इस हेलीकॉप्‍टर से काले कपड़ों में दो लोग उतरे जिनके हाथों में असॉल्‍ट राइफल्‍स थीं। स्‍मोक बम को फेंकने के बाद विजिटिंग रूम तक अपना रास्‍त बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+