ट्रंप के सुर में सुर मिलाते अमेरिकी, आतंकियों के लिए यातना को बताया सही
वाशिंगटन। पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि राष्ट्रपति बनने पर वह वाटरबोर्डिंग जैसी उन तमाम टेक्निक्स को वापस लाएंगे जो आतंकी गतिविधियों में शामिल संदिग्धों के लिए प्रयोग की जाती थी।
अब अमेरिकी नागरिकों ने भी ट्रंप के सुर में सुर मिलाया है। न्यूज एजेंसी रायटर्स और इप्सोस की ओर से कराए गए एक सर्वे में दो तिहाई अमेरिकी नागरिकों ने संदिग्धों से पूछताछ के लिए यातना को सही करार दिया है।
9/11 के बाद ग्वांतनामो बे में कैसे होती थी पूछताछ
अमेरिका पर 9/11 हमलों के बाद कुछ ऐसी टेक्निक्स प्रयोग हुईं जिनकी आज तक आलोचना होता है। लेकिन इस सर्वे से तो साफ है कि अमेरिकी नागरिका इस मुद्दे पर ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं।
सर्वे के नतीजे सैन बर्नाडिनो में हुए आतंकी हमले में 14 लोगों की मौत और हाल के महीनों में पेरिस और ब्रसेल्स जैसे यूरोपियन शहरों में हुए बड़े हमलों के बाद अमेरिकी जनता के बदलते मूड की ओर इशारा करते हैं।
एक नजर डालिए इस सर्वे के खास नतीजों पर।












Click it and Unblock the Notifications