Moscow Concert Hall Attack: मरने वालों की संख्या पहुंची 140, 4 आतंकी समेत 11 हमलावर गिरफ्तार
Moscow Concert Hall Attack: रूस में हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रूस की जांच समिति ने कहा कि मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल हमले में मरने वालों की संख्या 140 हो गई है। अब तक 11 हमलावरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में से चार आतंकवादी थे।
वहीं, इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हमलावरों ने मॉस्को के एक बड़े कॉन्सर्ट हॉल पर हमला कर दिया। देखते ही देखते गोलियों की बौछारें कर दीं। हॉल में आग की लपटें उठने लगीं। चुनाव में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारी जीत हासिल के करने के बाद कुछ दिनों बाद ही आतंकी हमले को अंजाम दिया गया।

इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर नियंत्रण चाहने वाला आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली। आतंकी हमले पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वे भागने की कोशिश की, वे यूक्रेन की सीमा की ओर भाग रहे थे। जांच अधिकारी उनकी पहचान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ये अपराधी विशेष रूप से हमारे लोगों को मारने के लिए आए थे। हमारे दर्द को साझा करने वाले अन्य देश हमारे साथ सहयोग करें। इन आतंकवादियों की कोई राष्ट्रीयता नहीं है।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मैं आज आपसे उस खूनी, बर्बर आतंकवादी कृत्य के बारे में बात कर रहा हूं, जिसके शिकार दर्जनों निर्दोष, शांतिपूर्ण लोग थे। मैं 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित करता हूं। मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में एक कॉन्सर्ट के दौरान हुई गोलीबारी पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इस बर्बर हमले की जांच की जाएगी। हमले में शामिल सभी लोगों को सजा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- रूस में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों का खूनखराबा, भारत में ISIS का 'इंडिया हेड' पकड़ाया, कितने तैयार हम?












Click it and Unblock the Notifications