Moscow concert attack: अमेरिका ने रूस को दी थी आतंकी हमले की चेतावनी..क्या पुतिन ने बरती लापरवाही?

Moscow concert attack: रूस की राजधानी मॉस्कों में कॉन्सर्ट पर हुए हमले ने पूरी दुनिया को दहला दिया है और इस भीषण हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक आतंकवादी संगठन ISIS-K ने ली है। वहीं, अब अमेरिका ने कहा है, कि उसने रूस को इस आतंकी हमले को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी।

व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा है, कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने मॉस्को में हमले की संभावना के बारे में रूस को चेतावनी दी थी।

Moscow concert attack

अमेरिका ने दी थी रूस को चेतावनी

व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा है, कि "इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी सरकार को मॉस्को में एक योजनाबद्ध आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी मिली थी और आशंका थी, कि किसी बड़े समारोह को निशाना बनाकर हमला किया जा सकता है, जिसमें संगीत कार्यक्रम भी शामिल था, जिसके बाद विदेश विभाग के अधिकारियों ने रूसी अधिकारियों को इस संभावित हमले को लेकर आगाह किया था।"

अमेरिका के इस बयान के बाद अब सवाल उठ रहे हैं, कि क्या रूस ने अमेरिकी चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था और क्या रूस की लापरवाही की वजह से 70 लोगों की मौत हुई है और करीब डेढ़ सौ लोग घायल हुए हैं?

रूस की राजधानी मॉस्को में एक कॉन्सर्ट हॉल के अंदर ISIS-K के पांच बंदूकधारियों ने भीषण गोलाबीर की है, जिसमें 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 150 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं।

हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है और संयुक्त राज्य अमेरिका के पास घातक गोलीबारी की जिम्मेदारी के इस्लामिक स्टेट के दावे की पुष्टि करने वाली खुफिया जानकारी है। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर, बिना कोई अतिरिक्त विवरण दिए कहा, "हमने रूसियों को उचित रूप से चेतावनी दी थी।"

मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में क्या हुआ?

आतंकवादियों का एक समूह मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट स्थल में घुस गया और भीड़ पर गोलियां बरसाने लगा। आतंकवादियो ने इस दौरान धमाके भी किए हैं। आतंकवादियों का मकसद, ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की हत्याएं करना था।

आईएसआईएस से संबद्ध समाचार एजेंसी अमाक ने टेलीग्राम पर प्रकाशित एक संक्षिप्त बयान में इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है, कि उसने ईसाइयों के ऊपर हमला किया है। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने बताया है, कि हमलावरों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने ग्रेनेड और हथगोला फेंका, जिससे आग लग गई और फिर ये आतंकी एक सफेद रेनॉल्ट कार में भाग गए।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है, कि उन्होंने निजी तौर पर रूसी अधिकारियों को हमले की वाली खुफिया जानकारी से अवगत कराया था।

मार्च महीने में अमेरिका ने खुफिया जानकारी जुटाई थी, की कि इस्लामिक स्टेट-खुरासान, जिसे आईएसआईएस-के के नाम से जाना जाता है, और जो अफगानिस्तान में स्थित ISIS की एक शाखा है, वो मास्को पर हमले की योजना बना रही थी।

जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त रूसी रॉक बैंड पिकनिक बज रहा था। वहीं, संगीतकारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस महीने की शुरुआत में, मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने रूस में अमेरिकियों से भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने का आग्रह किया था और चेतावनी दी थी, कि चरमपंथी सार्वजनिक जगहों को निशाना बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+