ड्रोन हमले के बाद मॉस्को एयरपोर्ट को किया गया बंद, यूक्रेन ने रूस के खिलाफ की जबरदस्त जवाबी कार्रवाई
Moscow airport: ड्रोन हमले के बाद रूस ने मॉस्को एयरपोर्ट को बंद कर दिया है और रूस ने आरोप लगाया है, कि ये हमला यूक्रेन की तरफ से किया गया है। रूसी राज्य समाचार एजेंसी ने शहर के मेयर के हवाले से बताया है, कि राजधानी में दो 'यूक्रेनी' ड्रोनों के इमारतों पर हमला करने के बाद रविवार को मॉस्को का वनुकोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है।
रिपोर्टों के अनुसार, मॉस्को पर रात के समय यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद दो कार्यालय ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है।

मॉस्को एयरपोर्ट पर हमला
टीएएसएस ने बताया, कि "राजधानी मॉस्को का वनुकोवो हवाई अड्डा प्रस्थान और आगमन के लिए बंद है, उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया है।"
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया है, कि "मास्को पर रात के समय यूक्रेनी ड्रोन हमले ने दो कार्यालय ब्लॉकों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। शहर के दो कार्यालय टावरों के सामने के हिस्से को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। कोई पीड़ित या घायल नहीं हुआ।"
रूस ने मॉस्को एयरपोर्ट पर हुए हमले को आतंकवादी हमले का प्रयास बताते हुए कहा, कि एक ड्रोन को मार गिराया गया और दो को "इलेक्ट्रॉनिक वार से दबा दिया गया", जबकि एक ड्रोन इमारत परिसर में दुर्घटनाग्रस्त कर दिया गया।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम पर कहा, कि "मॉस्को शहर में मानव रहित हवाई वाहनों के साथ कीव शासन के आतंकवादी हमले के प्रयास को विफल कर दिया गया।" उन्होंने कहा, कि एक ड्रोन को मार गिराया गया और दो, "इलेक्ट्रॉनिक युद्ध से दबा दिए गए", जबकि एक ड्रोन इमारत परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उन्होंने कहा, कि "मास्को क्षेत्र के ओडिंटसोवो जिले के क्षेत्र में एयर डिफेंस सिस्टम ने एक यूक्रेनी यूएवी को हवा में नष्ट कर दिया।
उन्होंने कहा, कि "दो और ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर द्वारा दबा दिए गए और वो बेकाबू होकर मॉस्को-सिटी के गैर-आवासीय भवन परिसर के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए।"
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी सीमा से लगभग 500 किमी (310 मील) दूर स्थित मॉस्को और उसके आसपास के क्षेत्रों को यूक्रेन में संघर्ष शुरू होने के बाद कभी हमला नहीं हुआ था, लेकिन इस साल मॉस्को के ऊपर कई हमले किए गये हैं। लिहाजा, इस साल की शुरूआत में राजधानी मॉस्को में कई एयर डिफेंस सिस्टम लगाए गये हैं।
राजधानी मॉस्के के ऊपर किया गया ये हमला, उन हमलों की सीरिज में से एक है, जिसमें यूक्रेन की सीमा के पास क्रेमलिन और रूसी शहर शामिल हैं, जिसके लिए मॉस्को ने कीव को जिम्मेदार ठहराया है।
इस महीने की शुरुआत में, ड्रोन हमलों की एक श्रृंखला ने शहर के दक्षिण-पश्चिम में उसी हवाई अड्डे पर हवाई यातायात को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया था।
रूस ने कहा है, कि उसने उस रात पांच यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए थे। आपको बता दें, कि रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था और उसके बाद से ये युद्ध जारी है। पिछले तीन महीनों से यूक्रेन, रूस के खिलाफ काउंटर ऑफेंस चला रहा है और रूसी कब्जे से अपने क्षेत्र को वापस छीनने के लिए युद्ध कर रहा है। यूक्रेन ने इसी महीने रूसी के कब्जे वाले क्रीमिया पर भी हमला किया था।
शुक्रवार को रूस ने कहा था, कि उसने यूक्रेन की सीमा से लगे दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र में दो यूक्रेनी मिसाइलों को रोका है, लेकिन तगानरोग शहर पर मलबा गिरने से कम से कम 16 लोग घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications