अफगान सीमा पर तालिबानी सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना पर किया हमला, मोर्टार गिरने से 4 लोगों की मौत, 20 घायल

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच व्यापार का बड़ा हिस्सा स्पिन बोल्डक-चमन सीमा के जरिए ही होता है। इस रास्ते से अफगानिस्तान से अनार, सूखे मेवे, कालीन आदि वस्तुओं को पाकिस्तान में मौजूद बंदरगाहों पर भेजा जाता है।

taliban

Concept Image

अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक जिले के क्षेत्र में बीते एक महीने से तनाव की खबर आती रही है। एक बार फिर से आज यहां तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच सशस्त्र संघर्ष की खबर आ रही है। तालिबान लड़ाकों ने कंधार प्रांत से सटे स्पिन बोल्डक-चमन सीमा पर पाकिस्तान में हमला कर दिया। इस हमले में चार लोगों के मारे जाने की सूचना है। इसके अलावा 20 लोग घायल भी हो गए हैं।

घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया

हमले में घायल लोगों को चमन के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। चमन-स्पिन बोल्डक क्रॉसिंग कंधार शहर अफगानिस्तान से लगभग 100 किमी दक्षिण-पूर्व और क्वेटा, पाकिस्तान से लगभग 100 किमी उत्तर-पश्चिम में है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच व्यापार का बड़ा हिस्सा स्पिन बोल्डक-चमन सीमा के जरिए ही होता है। इस रास्ते से अफगानिस्तान से अनार, सूखे मेवे, कालीन आदि वस्तुओं को पाकिस्तान में मौजूद बंदरगाहों पर भेजा जाता है। यहां से ये सामान दुनिया के अलग-अलग देशों तक जाते हैं। इसके अलावा रोजाना बड़ी संख्या में अफगान नागरिक भी इसी सीमा से पाकिस्तान आते-जाते हैं।

पिछले महीने भी हुआ था संघर्ष

इससे पहले भी बोल्डक-चमन क्रॉसिंग पर दो पक्षों के बीच एक सीमा संघर्ष में एक पाकिस्तानी सीमा रक्षक की मौत हो गई थी। फिलहाल चमन के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पाकिस्तानी सेना ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीमा पर भारी संख्या में सैनिकों को भी तैनात किया है। फिलहाल सीमा से होने वाले व्यापार और लोगों की आवाजाही को रोक दिया गया है। पाकिस्तानी सेना को आशंका है कि तालिबान लड़ाके दोबारा हमला कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+