9 साल की बेटी को बनाया बीवी, 20 लड़कियों से शादी... खुद को 'पैगंबर' बताने वाला हैवान गिरफ्तार

एफबीआई ने आरोपी सैमुअल को गिरफ्तार किया है, जो बहुविवाह ग्रुप से ताल्लुक रखता है और इसने खुद को पैगंबर घोषित कर दिया था। आरोपी ने अपनी 9 साल की बेटी से भी शादी कर ली थी।

Mormon Prophet Samuel Bateman: धरती पर एक से बढ़कर एक हैवान हुए हैं और अमेरिका के एरिजोना में भी एक ऐसा ही शैतान गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपनी बेटी को भी नहीं बख्शा। इस आरोपी का नाम सैमुअल रप्‍पीली बेटेमैन है, जिसने कम से कम 20 से ज्यादा छोटी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सैमुअल रप्‍पीली बेटेमैन ने अपनी ही 9 साल की बेटी के साथ शादी कर और उससे नियमित सेक्स करता था।

FBI ने आरोपी को किया गिरफ्तार

FBI ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई ने आरोपी सैमुअल रप्‍पीली बेटेमैन को गिरफ्तार कर लिया है और खुलासा हुआ है, कि उसने 20 शादियां कर रखी थी, जिसमें 9 साल की उसकी खुद की बेटी भी शामिल है। एफबीआई के दस्तावेजों से पचा चला है कि, आरोपी सैमुअल रप्‍पीली बेटेमैन की उम्र 46 साल है और वो अमेरिका के एरिजोना प्रांत में रहता है और वो बहुविवाह करने वाले मोरमोन्‍स समूह का एक नेता है, जो बाद में खुद को 'पैगंबर' बताने लगा था। खुद को पैगंबर बताकर ही सैमुअल ने छोटी लड़कियों से शादी करनी शुरू कर दी। आपको बता दें कि, मोरमोन्‍स समूह फंडामेंटलिस्‍ट चर्च ऑफ जीसस क्राइस्‍ट ऑफ लेटर डे सेंट के नाम से भी जाना जाता है।

खुद को कर लिया पैगंबर घोषित

खुद को कर लिया पैगंबर घोषित

एफबीआई के दस्तावेजों से पता चलता है, कि साल 2019 में उसने 50 लोगों के समूह के बीच खुद को पैगंबर घोषित कर लिया और फिर मजहबी आस्था के नाम पर छोटी बच्चियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने लगा। खुद को पैगंबर घोषित करने के बाद आरोपी सैमुअल ने अपनी ही बेटी से शादी करने की ख्वाहिश जताई और फिर उसने बाद में अपनी बेटी से शादी कर भी ली। इसके बाद आरोपी सैमुअल अलग अलग तरीकों से लोगों को बहकाकर छोटी लड़कियों से शादी करने लगा और एफबीआई का मानना है, कि आरोपी सैमुअल ने कम से कम 20 छोटी लड़कियों से शादी की है।

नाबालिगों को फंसाने का काम

नाबालिगों को फंसाने का काम

एफबीआई का मानना है, कि आरोपी सैमुअल ने मई 2020 से नवंबर 2021 के बीच एरिजोना, यूटा, नेवादा और नेब्रास्का की नाबालिग लड़कियों से शादी की और फिर उनके साथ यौन अपराध किया। एफबीआई के विशेष एजेंट डॉन ए मार्टिन द्वारा दायर हलफनामे के मुताबिक, सैमुअल ने 2019 में अपने अनुयायियों को बताना शुरू किया, कि वो एक पैगंबर है और उसके पास असीम शक्तियां आ रही हैं। वो खुद को एक भविष्यवक्ता बताने लगा और फिर उसने लड़कियों से शादजी करनी शुरू कर दी। सैमुअल ने जिन लड़कियों से शादी कर वो करीब 15 साल उम्र वर्ग की हैं। एफबीआई के हलफनामे के मुताबिक, आरोपी की ज्यादातर पत्नियां दो विस्तारित बहुविवाहित परिवारों की बेटियां और बहनें हैं। एफबीआई ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी बरामद किया है, जिसमें आरोपी सैमुअल अपने तीन अनुयायियों से कह रहा था, कि "उसके स्वर्गीय पिता ने उसे कहा है, कि उसके पास जो सबसे कीमती चीज है, वो गुण वो अपनी बेटी को भी दे।"

बहुत बड़ा पापी निकला आरोपी

बहुत बड़ा पापी निकला आरोपी

सैमुअल ने दावा किया था, कि इन लड़कियों ने 'ऊपरवाले' के लिए अपने आपको त्याग किया था और ऊपरवाला एक बार फिर से उनके कुंवारेपन को सही कर देगा। हलफनामे के अनुसार, आरोपी सैमुअल ने इसके अलावा तीन वयस्क पुरुषों से भी अपनी बेटियों के साथ यौन संबंध बनवाए, जिनमें से एक की उम्र केवल 12 वर्ष थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर महीने में आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जब सैमुअल छोटी-छोटी लड़कियों को एक ट्रेलर में भरकर किसी दूसरे जगह ले जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेलर में बैठी एक लड़की ने पुलिस को इशारा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने ट्रेलर की तलाशी ली और फिर लड़कियों ने अपनी आपबीति बताई। लड़कियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से सभी लड़कियों को बरामद कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+