दुनिया भर में अमीरों की संपत्ति में आई भारी गिरावट, कम हुए 35 लाख मिलेनियर, 2008 से भी विकराल हालत?

2008 के वित्तीय संकट के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब भारी संख्या में धनी व्यक्तियों ने अपनी संपत्ति गंवाई है। यूबीएस की वार्षिक संपत्ति रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में 35 लाख से अधिक लोगों का डॉलर मिलेनियर कहलाने का दर्जा छूट गया।

सालाना जारी होने वाली ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट में 200 वित्तीय बाजारों में 5.4 अरब लोगों की संपत्ति की कीमत का आकलन किया गया। रिपोर्ट कहती है कि अगले पांच साल में वैश्विक स्तर पर संपत्ति 6,290 खरब डॉलर हो जाएगी।

3.5 million people lost dollar millionaire status

रिपोर्ट के मुताबिक 1 मिलियन से अधिक की संपत्ति वाले लोगों की संख्या 2021 के अंत में 62.9 मिलियन थी। यह 2022 के अंत तक घटकर 59.4 मिलियन हो गई। रिपोर्ट बताती है कि 2022 में कुल वैश्विक संपत्ति में 113 खरब डॉलर की गिरावट हुई। 2022 के आखिर में यह 4,544 खरब डॉलर रह गयी। यह 2.4 फीसदी की गिवराट है।

अगर अमेरिका की बात की जाए तो यहां पर करोड़पतियों की संख्या 1.8 मिलियन घटकर 22.7 मिलियन हो गई है। हालांकि अभी भी अमेरिका में किसी भी अन्य देश की तुलना में कहीं अधिक करोड़पति हैं। चीन 6.2 मिलियन के साथ दूसरे स्थान पर है।

ब्रिटेन में करोड़पतियों की संख्या 440,000 से घटकर 2.6 मिलियन हो गई। यह जापान के बाद तीसरी सबसे बड़ी गिरावट है। जापान में करोड़पतियों की संख्या 3.2 मिलियन से गिरकर 2.6 मिलियन हो गई है। अगर ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो वहां 360,000 लोग अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं। अब वहां करोड़पतियों की संख्या 1.8 मिलियन हो गई है।

यह नुकसान मोटे तौर पर विकसित और धनी क्षेत्रों जैसे उत्तरी अमेरिका और यूरोप में देखा गया। इससे इतर पिछले साल रूस, मेक्सिको, भारत और ब्राजील में अमीरों की संख्या में काफी इजाफा हुआ।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अलग-अलग शोध के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर 500 लोगों को 2022 में कुल मिलाकर 1.4 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सह-संस्थापक एलन मस्क को 2022 में 138 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।

फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, जो कभी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में से एक थे, की कुल संपत्ति में लगभग 81 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।

हालांकि रिपोर्ट के अनुमान लगाया गया है कि आने वाले पांच साल सकारात्मक हो सकते हैं। गिरावट के बावजूद, रिपोर्ट में पाया गया कि सदी के अंत में जितने डॉलर करोड़पति थे, उससे चार गुना अधिक लोग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+