Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका और रूस को चुनौती, सीरिया में आईएसआईएस ने की 300 लोगों की हत्‍या

दमिश्‍क। सीरिया में पिछले एक वर्ष से अमेरिका और इसके साथी देशों की आरे से आईएसआईएस के ठिकानों पर हमले जारी हैं तो वहीं सितंबर 2015 के अंत से रूस ने भी हमले शुरू कर दिए हैं।

isis-syria

इसके बावजूद अभी जो खबर सीरिया से आ रही है, वह इन दोनों की चिंताओं को दोगुना करने वाली है। सीरिया की सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आईएसआईएस आतंकियों ने यहां के पूर्वी शहर दीर अलजोर में 300 लोगों की हत्‍या कर दी है।

सीरिया की सरकारी न्‍यूज एजेंसी सना ने जानकारी दी है कि हमले में मरने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे हैं, जबकि विपक्षी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मृतकों में ज्यादातर सीरियाई सैनिक और सरकार समर्थक मिलिशिया और उनके परिवार हैं।

इस नई घटना को अब तक की सबसे खतरनाक घटना बताया जा रहा है। आईएसआईएस ने सीरिया और इराक के एक बड़े हिस्‍से पर अपना नियंत्रण कायम रखा है और अब तक हजारों लोगों की हत्‍या कर चुका है।

ब्रिटिश ऑर्गनाइजेशन सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने भी इसकी पुष्टि की है। वहीं आईएसआईएस से जुड़ी न्‍यूज एजेंसी आमक के मुताबिक दीर अलजोर पर बड़े स्तर पर फिदायिन हमले हुए हैं।

इसके अलावा इस शहर के 400 नागरिक आईएसआईएस के कब्‍जे में हैं। घटना के बाद अमेरिका और रूस के अगले बड़े कदम पर दुनिया की नजरें लगी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+